गरबा में भिड़ंत : बजरंग दल और दुर्गा समिति के युवकों में मारपीट, युवक घायल

रुआबांधा सेक्टर में देर रात झूमा-झटकी बढ़कर मारपीट में बदली, घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया गया

गरबा में भिड़ंत : बजरंग दल और दुर्गा समिति के युवकों में मारपीट, युवक घायल

भिलाई के रुआबांधा सेक्टर में गरबा उत्सव के दौरान देर रात हंगामा मच गया। बजरंग दल कार्यकर्ताओं और दुर्गा समिति के युवकों के बीच कहासुनी इतनी बढ़ गई कि मामला मारपीट तक पहुंच गया। इस दौरान एक युवक के सिर में चोट आई, जिसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाना पड़ा।

दुर्ग। शहर के रुआबांधा सेक्टर में आयोजित गरबा महोत्सव का माहौल शुक्रवार रात अचानक बिगड़ गया। बजरंग दल के कार्यकर्ता यहां गरबा देखने पहुंचे थे। इसी दौरान दो-तीन युवकों के बीच किसी बात को लेकर गाली-गलौच शुरू हो गई। विवाद को शांत कराने के लिए बजरंग दल के सदस्यों ने उन्हें टोका, लेकिन नसीहत मानने के बजाय मामला और गरमा गया। देखते ही देखते दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए और झूमा-झटकी मारपीट में बदल गई।

मारपीट के दौरान एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसके सिर पर चोट आई। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया। घटना के बाद गरबा स्थल पर अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया।