छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश व महाराष्ट्र की ईनामी महिला नक्सली ने किया कवर्धा में आत्मसमर्पण
कवर्धा। राजनांदगांव रेंज के कवर्धा जिले में एक महिला नक्सली ने शनिवार को आत्मसमर्पण कर दिया। बरसों बाद नांदगांव रेंज में किसी नक्सली ने वापसी की है। आईजी दीपक झा लगातार नक्सली अभियान को लेकर बीहड़ में कई कदम उठा रहे हैं। फलस्वरूप महिला नक्सली ने वापसी की। राजनांदगांव रेंज की यह एक बड़ी कामयाबी है। आईजी दीपक झा ने बताया कि नक्सली ने समर्पण किया है। उन्होंने एमएमसी जोन के नक्सलियों के मुख्यधारा में वापसी की अपील की है।
मिली जानकारी के अनुसार 13 लाख की ईनामी एक एसीएम महिला नक्सली ने आत्मसमर्पण कर दिया। उक्त महिला नक्सली पर छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र राज्य की सरकार ने क्रमशः 5, 3 और 5 लाख रुपए का ईनाम घोषित है। उक्त महिला नक्सली पर बालाघाट जिले में 19 और केसीजी जिले में 3 अपराध दर्ज हैं। छत्तीसगढ़ शासन के नक्सल उन्मूलन एवं नक्सल पुनर्वास नीति से प्रेरित होकर कबीरधाम पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया।
मिली जानकारी के अनुसार नक्सलियों के अमानवीय, आधारहीन विचारधारा एवं उनके शोषण, अत्याचार से तंग आकर नक्सलवाद की ओर भटके युवा अब समाज की मुख्यधारा में जुडने का संकल्प कर नक्सल संगठन में सक्रिय महिला नक्सली रानीता उर्फ हिड़में कोबासी निवासी पुलनपाड, गोल्लापरा सुकमा ने 22 जुलाई को आत्मसमर्पण किया।
2016 में जुड़ी थी नक्सल संगठन से- मिली जानकारी के अनुसार महिला नक्सली रानीता जून 2016 में किस्टारम एरिया में बाल संगम में शामिल हुआ। वर्ष 2017 में संगठन में पूर्ण सदस्य बना, 6 माह किस्टाराम क्षेत्र में रही, सितंबर 2017 में विस्तार के लिएएमएमसी जाने कोतुल एरिया माड़ आई, सितंबर 2017 में माड़ क्षेत्र से 20 लोगों के साथ विस्तार के लिए एमएमसी में आकर टांडा एरिया पहुंची, अक्टूबर 2017 से 20 तक टांडा एरिया में रही। वर्ष 2021 से टांडा एरिया कमेटी को समाप्त कर मलाजखंड व दर्रेकसा में शामिल करने पर मलाजखंड एरिया कमेटी में सदस्य के रूप में जनवरी-फरवरी 2024 तक सक्रिय रही। संगठन में लाजखंड एरिया कमेटी कमांडर के साथ शादी, एक साल बाद पति-पत्नी अलग हो गए। उक्त महिला नक्सली पर छत्तीसगढ़, महराष्ट्र और मध्यप्रदेश शासन द्वारा क्रमशः 5, 5 और 3 लाख रुपए इस तरह तीनों राज्य में कुल 13 लाख रुपए का ईनाम घोषित है।
suntimes 