छत्तीसगढ़ में 88 IAS बदले गए, 19 कलेक्टर का तबादला:जनसंपर्क संभालने वाले मयंक श्रीवास्तव दूसरे IPS; सुब्रत साहू कमजोर हुए

छत्तीसगढ़ में बुधवार की देर रात बड़ी प्रशासनिक सर्जरी हुई है। 19 जिलों के कलेक्टर बदले गए। वहीं 88 भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अफसरों की जिम्मेदारी में बदलाव किया गया है। जनसंपर्क संभालने वाले मयंक श्रीवास्त दूसरे IPS अफसर बने। सुब्रत साहू को अपर मुख्य सचिव धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग में पदस्थ किया गया। गौरव कुमार सिंह को रायपुर कलेक्टर बनाया गया है। नगरीय निकाय के अफसरों की भी जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है। रयपुर निगम कमिश्नर मयंक चतुर्वेदी की जगह अब 2018 बैच के IAS अफसर अविनाश मिश्रा निगम कमिश्नर बनाए गए।