छत्तीसगढ़ में स्कूलों के बाद अब आंगनबाड़ी का टाइमिंग बदला:30 जून तक के लिए आदेश जारी, बढ़ती गर्मी को लेकर अवर सचिव ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ में स्कूलों के बाद अब आंगनबाड़ी का टाइमिंग बदला:30 जून तक के लिए आदेश जारी, बढ़ती गर्मी को लेकर अवर सचिव ने जारी किया आदेश

छत्तीसगढ़ में लगातार गर्मी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। जिसके चलते छत्तीसगढ़ महिला बाल विकास विभाग के अवर सचिव एस. के कुजूर ने प्रदेशभर के आंगनबाड़ी के टाइमिंग में बदलाव को लेकर आदेश जारी किया है। जिसमें आज 5 अप्रैल से 30 जून 2023 तक आंगनबाड़ी केंद्रों का समय 6 घंटे से घटाकर 4 घंटे कर दिया है। अब आंगनबाड़ी सुबह 7 बजे से लेकर 11 बजे तक संचालित किया जायेगा।
आदेश में यह भी लिखा हुआ है कि ग्रीष्म काल समाप्त होने के बाद 1 जुलाई 2023 से आंगनबाड़ी का समय फिर से 9.30 बजे से 3.30 बजे कर लिया जायेगा। दरअसल छोटे बच्चों को गर्मी से बचाने के लिए आंगनबाड़ी खोलने और बंद करने के समय में बदलाव किया गया है।
सुबह में ये खुलेंगे तो बच्चों को गर्मी कम सताएगी। लू से उनका बचाव होगा। साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी थोड़ी राहत मिलेगी।