छत्तीसगढ़ में दिवाली से पहले अधिकारियों का ट्रांसफर, राज्य प्रशासनिक सेवा के 22 अफसर बदले गए

आशुतोष पांडे बने कोरबा नगर निगम के आयुक्त

छत्तीसगढ़ में दिवाली से पहले अधिकारियों का ट्रांसफर, राज्य प्रशासनिक सेवा के 22 अफसर बदले गए

रायपुर। छत्तीसगढ़ में दिवाली से पहले राज्य प्रशासनिक सेवा के 22 अफसर का ट्रांसफर कर दिया है। इसमें स्वास्थ्य मंत्री के विशेष सहायक आशुतोष पांडे को कोरबा नगर निगम का आयुक्त बना दिया गया है। दुर्ग के निगम आयुक्त लोकेश कुमार चंद्राकर को नया रायपुर मंत्रालय में उपसचिव बनाया गया है। ट्रांसफर लिस्ट में अपर कलेक्टर, संयुक्त कलेक्टर रैंक के अधिकारियों के नाम शामिल हैं।