नहर में बहा बुजुर्ग का शव, SDRF ने निकाला, पुलिस को सौंपा

नहर में बहा बुजुर्ग का शव, SDRF ने निकाला, पुलिस को सौंपा

दुर्ग। जिले के नंदनी थाना अंतर्गत ग्राम हरदी में नहर में बहे  एक बुजुर्ग व्यक्ति का शव एस.डी.आर.एफ दुर्ग की टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाकर बरामद किया। शव को पुलिस के सुपुर्द कर आगे की कार्यवाही की जा रही है।

कंट्रोल रूम दुर्ग से मिली सूचना के आधार पर थाना नंदनी क्षेत्र के ग्राम हरदी में एक व्यक्ति नहर में बह जाने की खबर सामने आई। जानकारी मिलते ही जिला सेनानी एवं अग्निशमन अधिकारी श्रीमान नागेंद्र कुमार सिंह के निर्देशानुसार एस.डी.आर.एफ दुर्ग की टीम तत्काल घटनास्थल रवाना हुई।

टीम ने मौके पर पहुँचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और गहन तलाश के बाद बुजुर्ग व्यक्ति का शव नहर से बाहर निकाला गया। तत्पश्चात शव को थाना नंदनी पुलिस के सुपुर्द कर आवश्यक कार्यवाही हेतु सौंप दिया गया।

मृतक की पहचान मिलन पटेल (65 वर्ष) पिता स्व. खेरू राम पटेल, निवासी ग्राम हरदी, थाना नंदनी, जिला दुर्ग के रूप में हुई है।

एस.डी.आर.एफ टीम की तत्परता से रेस्क्यू अभियान सफल रहा।