प्रभारी ने बंद कर दिया था धान खरीदना, कलेक्टर ने खड़े होकर शुरू कराई खरीदी,अव्यवस्था देख भड़के
प्रभारी ने बंद कर दिया था धान खरीदना, कलेक्टर ने खड़े होकर शुरू कराई खरीदी,अव्यवस्था देख भड़के
जांजगीर चांपा/कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने आज पामगढ़ ब्लॉक के डोंगाकोहरौद, भैंसो व सेमरिया धान खरीदी का निरीक्षण किया। इस दौरान डोंगाकोहरौद में बिना उच्च अधिकारी को सूचना दिए खरीदी बंद किए जाने पर कलेक्टर ने खासी नाराजगी जताई। उन्होंने तत्काल धान खरीदी प्रारंभ कराई। कलेक्टर ने सख्त निर्देश दिए की किसी प्रकार की कोई समस्या है तो उच्च अधिकारी को या कलेक्टर को बताये, हम लोग समस्याओं को दूर करने के लिए ही है, इस तरह बिना किसी सूचना के धान खरीदी बंद कर देना गलत है। किसानों को धान बेचने में किसी तरह की कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए, अन्यथा कड़ी कार्यवाही की जाएगी। ग्राम सेमरिया में खरीदे गए धान के बोरों को दूर-दूर तक बिखरा हुआ देख कलेक्टर ने नाराजगी जताते हुए केंद्र प्रभारी को हटाने के निर्देश दिए।