ब्रेकिंग न्यूज : वित्त मंत्री सीतारमण संसद पहुंचीं:कैबिनेट मीटिंग शुरू, 11 बजे बजट पेश करेंगी

नई दिल्ली (ए)। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज लगातार आठवां बजट पेश करेंगी। सुबह 8:45 बजे वह अपने आवास से वित्त मंत्रालय पहुंची। मंत्रालय में आधे घंटे रुकने के बाद वह राष्ट्रपति भवन गईं। वहां राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को बजट की कॉपी सौंपी। इसके बाद संसद में सुबह 11 बजे वित्तमंत्री का भाषण शुरू होगा। यहां कैबिनेट मीटिंग हुई। पिछले चार बजट और एक अंतरिम बजट की तरह, ये बजट भी पेपर लेस होगा।