भाजपा की आठवीं लिस्ट जारी, 3 राज्यों के 11 नाम:गुरदासपुर से सनी देओल का टिकट कटा....

भाजपा की आठवीं लिस्ट जारी, 3 राज्यों के 11 नाम:गुरदासपुर से सनी देओल का टिकट कटा....

भाजपा ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अपने उम्मीदवारों की आठवीं लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में 3 राज्यों के 11 कैंडिडेट्स के नाम हैं। ओडिशा से 3, पंजाब से 6 और पश्चिम बंगाल से 2 उम्मीदवारों की घोषणा की गई है।

भाजपा ने पंजाब के गुरदासपुर से सनी देओल का टिकट काट दिया है। इस सीट से दिनेश सिंह उर्फ बब्बू का मैदान में उतारा है। जालंधर से AAP के पूर्व सांसद रिंकू को टिकट मिला है। यह पहली बार है जब भाजपा पंजाब की सभी 13 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ रही है।

भाजपा ने कटक सीट से BJD से आए भर्तृहरि मेहताब को मैदान में उतारा गया है। पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए अब तक 8 लिस्ट में 418 नामों का ऐलान कर चुकी है। पहली लिस्ट में 195, दूसरी में 75, तीसरी में 9, चौथी में 15, 5वीं में 111, छठी और 7वीं में 2-2 नाम घोषित किए गए हैं।