भिलाई नगर विधायक कई जगह लगवाएंगे वाटर एटीएम:लोगों की मांग पर बोर खनन के साथ किए जाएंगे अन्य विकास

भिलाई नगर विधायक ने भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान जनता से जो वादे किए थे उसे पूरा करने के लिए 40 लाख से अधिक का बजट जारी किया गया है। उन्होंने कहा कि शहर के अलग-अलग स्थानों में वाटर एटीएम लगाने के साथ ही बोर खनन व अन्य विकास कार्य कराएंगे।
विधानसभा चुनाव नजदीक होने के चलते विधायक देवेंद्र यादव लगातार भेंट मुलाकात कर रहे हैं। भेंट मुलाकात के दौरान वो जो जनता से वादा कर रेह हैं उसे तेजी से पूरा भी करते जा रहे हैं। इसी कड़ी में उनके द्वारा शहर के प्रमुख बाजारों में वाटर एटीएम लगवाए जा रहे हैं। इससे लोग जो लोग मार्केट आ रहे हैं उन्हें वहीं पर साफ पानी पीने के लिए मिल सके। इसके अलावा जहां जरूरत है। पानी की समस्या है वहां बोर खनन किया जाएगा।
इसमें 4 लाख की लागत से वार्ड 39 सोनिया गांधी नगर स्थित राम्हेपुर बस्ती में वाटर एटीएम लगाया जाएगा। 2 लाख की लागत से वार्ड 50 में एमपीआर रोड में बोर खनन कर सह पाइप लाइन विस्तार किया जाएगा। 1 लाख की लागत से वार्ड 51 शहीद वीर नारायण सिंह नगर में बोर खनन किया जाएगा।
4 लाख की लागत से वार्ड 61 में सेक्टर 6 पूर्व में वाटर एटीएम की स्थापना की जाएगी। 1 लाख की लागत से वार्ड 61 सेक्टर 6 में रुई मार्केट में बोर खनन किया जाएगा। 4 लाख की लागत से वार्ड 62 सेक्टर 6 में वाटर एटीएम लगाया जाएगा। 2 लाख की लागत से वार्ड 62 में पिपलेश्वर मंदिर के समीप बोर खनन होगा। 4 लाख की लागत से वार्ड 65 सेक्टर 10 सड़क 28 में वाटर एटीएम लगेगा। 2 लाख की लागत से वार्ड 65 जोनल मार्केट के पास बोर खनन कर पाइप लाइन का विस्तार किया जाएगा। 1 लाख की लागत से वार्ड 68 में सेक्टर 8 में वीर हनुमान मंदिर के पास बोर खनन किया जाएगा।
15 लाख की लागत से होंगे कई विकास कार्य
15 लाख की लागत से अन्य विकास कार्य भी किए जाएंगे। इसके लिए शासन ने स्वीकृति दे दी है। जल्द ही काम शुरू किया जाएगा। वार्ड 55 सेक्टर 2 में सड़क 11 में बोर खनन किया जाना है। 4 लाख की लागत से सेक्टर 2 सड़क 5 बी मार्केट में वाटर एटीएम लगाया जाएगा। इसी प्रकार 1 लाख से बोर खानन कर 4 लाख की लागत से वार्ड 61 सेक्टर 6 सी मार्केट में वाटर एटीएम लगाया जाएगा। 4 लाख की लागत से वार्ड 65 सड़क 32 में वाटर एटीएम और रेलवे बस्ती में बोर खनन किया जाएगा।