बोल बम एवं सेवा कल्याण समिति के अध्यक्ष व भाजपा पार्षद दया सिंह ने बताया कि, प्रथम निमंत्रण श्रीगणेश और हनुमान जी को चला गया है। हर वर्ष आमंत्रण कार्ड देने से पहले श्रीगणेश और हनुमान जी को प्रथम आमंत्रण भेजा जाता है। उनकी कृपा से सभी को सुख-चैन शांति है। उनके आशीर्वाद के बगैर इतना बड़ा आयोजन संभव नहीं है।भिलाइयंस का इंतजार खत्म होने वाला है। भोले बाबा की बारात निकलने वाली है।
हर साल की तरह इस साल भी भिलाई में यह आयोजन खास होने वाला है। 18 फरवरी को महाशिवरात्रि के अवसर पर यह आयोजन होने जा रहा है। बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति की ओर से लगातार महाशिवरात्रि पर भोले बाबा की बारात निकाली जाती है। बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति के अध्यक्ष दया सिंह ने बताया कि, आयोजन को लेकर तैयारी जबरदस्त चल रही है। बारात इंदिरा नगर हथखोज से सुबह 11.30 बजे से निकलेगी। बारात का स्वागत रात 8.30 बजे किया जाएगा।हर बार की तरह इस बार भी केरल और आंधप्रदेश की झांकी विशेष होगी।
केरल की झांकी में हनुमान भगवान का विशाल रूप देखने को मिलेगा। हंश पक्षी नृत्य डांस होगा। यह 12 लोगों द्वारा किया जाएगा। शिव भगवान बूढ़ा नृत्य 10 टीमों द्वारा किया जाएगा। शिव बारात भूत पिशाच की 12 टीमें रहेंगी। वहीं आंधप्रदेश की झांकी भी खास होने वाली है। श्रीकाकुलम नवदुर्गा अधोरत लोकनृत्य के कलाकारों द्वारा प्रस्तुति महादेव आर्ट ग्रुप हरियाणा, अघोर शमशान महाकाल की विशेष प्रस्तुति होगी।बाबा की बारात से पहले भव्य संगीत संध्या का आयोजन किया जाएगा। न्यू खुर्सीपार स्थित अग्रसेन भवन भिलाई में यह आयोजन किया जाएगा। इस बार महाबारात में हरियाणा सिरसा के रामू राजस्थानी (मलंग पागल बाबा जी) की विशेष प्रस्तुति होगी।