मैत्री बाग जू में सफेद शेरों का कुनबा बढ़ा:सुल्तान और रक्षा से हुआ तीन नन्हें शावकों का जन्म, तीनों पूरी तरह से स्वस्थ

डेढ़ माह पहले यहां सुलतान (शेर) और रक्षा (शेरनी) से तीन नन्हें शावकों का जन्म हुआ था। तीनों शावक अब पूरी तरह से स्वस्थ हैं। इसके बाद इसकी जानकारी जू प्रबंधन ने दी है।

मैत्री बाग जू में सफेद शेरों का कुनबा बढ़ा:सुल्तान और रक्षा से हुआ तीन नन्हें शावकों का जन्म, तीनों पूरी तरह से स्वस्थ

प्रदेश के सबसे बड़े जू मैत्री बाग (Maitri Bagh Zoo) में सफेद शेर का कुनबा बढ़ गया है। डेढ़ माह पहले यहां सुलतान (शेर) और रक्षा (शेरनी) से तीन नन्हें शावकों का जन्म हुआ था। तीनों शावक अब पूरी तरह से स्वस्थ हैं। इसके बाद इसकी जानकारी जू प्रबंधन ने दी है।

मैत्रीबाग प्रबंधन और बीएसपी हार्टिकल्चर डिपार्टमेंट के डीजीएम डॉ. एनके जैन ने बताया कि मैत्रीबाग उद्यान में डेढ़ माह पहले मादा शेरनी रक्षा ने 3 नन्हें शावकों को जन्म दिया था। इनके पिता का नाम सुलतान है। एक साल पहले भी सुलतान और रोमा द्वारा भी एक नन्हें शावक को जन्म दिया गया था। जू प्रबंधन नियम के मुताबिक अपनी देखरेख में चार महीने तक इन तीनों शावकों को मां के साथ ही रखेगा। डाक्टरों की पूरी टीम इन शावकों की विशेष देख रेख एवं निगरानी करेगी। उनका कहना है कि स्तनपान एवं अन्य कारणों से इन शावकों को डार्क रूम में रखा जाता है। मैत्री बाग में जन्मे नन्हें शावकों को भी डाक्टर द्वारा अपनी निगरानी में रखा गया है। उनके द्वारा उन्हें मेडिसिन के रूप में विशेष प्रकार की विटामिन युक्त दवाइयां दी जा रही हैं। इससे वे हष्ट-पुष्ट और सेहतमंद बनेगे।