भिलाई में शादीशुदा महिला का पति के दोस्त से अफेयर:गर्भवती होने पर छोड़कर भागा प्रेमी; पीडि़ता बोली- शादी का किया था वादा

दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र में शादीशुदा महिला को गर्भवती कर उसका प्रेमी भाग निकला। पीडि़ता का कहना है कि वो 6 महीने की गर्भवती है। ये बच्चा उसके पति के दोस्त का है। शिकायत पर पुलिस ने प्रेमी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। कुम्हारी थाना प्रभारी संजीव मिश्रा ने बताया कि उनके पास 29 एक वर्षीय महिला ने बताया कि उसके पति के दोस्त हरप्रीत उर्फ शेट्ठी (35 साल) निवासी मध्य प्रदेश से उसका एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर चल रहा था। दोनों के बीच रिश्ता गहरा हुआ और महिला गर्भवती हो गई।
महिला के पति का दोस्त था हरप्रीत
हरप्रीत एक साल पहले मध्य प्रदेश से यहां काम करने आया था। वो महिला के पति के साथ होटल में काम करता था। काम करने के दौरान दोनों के बीच दोस्ती पक्की हुई। दोनों का एक-दूसरे के घर आना-जाना भी शुरू हो गया था। पति को भनक भी नहीं लगी और हरप्रीत का दिल उसकी पत्नी पर आ गया।
समय गुजरता गया, धीरे-धीरे दोनों फोन पर बातें करने लगे और फिर हरप्रीत ने उससे प्यार का इजहार किया। हरप्रीत ने ही उससे कहा था कि वो अपने पति का तलाक दे देगी तो वो उसे अपने साथ रख लेगा। महिला ने भी पति को छोड़ने की बात पर हामी भर दी और ये नाजायज रिश्ता जारी रखा।
प्रेमी ने शादी करने से किया मना
जब महिला ने हरप्रीत से अपने गर्भवती होने की बात बताई और पति से अलग होकर शादी करने के लिए कहा तो उसने मना कर दिया। महिला के दबाव डालने पर उसने दूरिया बनानां शुरू कर दिया और एक दिन बगैर बताए वो भाग गया। एएसपी सिटी अभिषेक झा ने बताया कि कुम्हारी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
उनका कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है। प्रसव के बाद कोर्ट के आदेश पर बच्चे का डीएनए टेस्ट भी करा सकते हैं। उससे महिला ने जो आरोप लगाए हैं उसकी सच्चाई भी सामने आ जाएगी।