यादव समाज के सम्मेलन में शामिल हुए मध्यप्रदेश के सीएम...

बीजेपी के स्टार प्रचारक और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव भी शामिल होने पहुंचे

यादव समाज के सम्मेलन में शामिल हुए मध्यप्रदेश के सीएम...

 दुर्ग। दुर्ग जिले के मानस भवन में मंगलवार को यादव समाज का सम्मेलन आयोजित किया गया था। जिसमें बीजेपी के स्टार प्रचारक और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव भी शामिल होने पहुंचे थे। यादव समाज के पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने छत्तीसगढ़ सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि भगवान कृष्ण और श्रीराम के लिए हमारी पूरी संस्कृति दुनिया में पहचानी जाती है। भगवान कृष्ण के जीवन काल को हम देखें। समाज के सामने अपना उदाहरण बना के रखे। हमारे गोपाल कृष्ण भगवान ही तो हैं, जिनका पूरा जीवन सबके सामने है।

श्री कृष्ण की तरह हमें भी बनना चाहिए। जिस तरह उन्होंने अपने कष्टों का समाधान किया। उसी तरह हमें भी अपनी समस्याओं का समाधान करना चाहिए। समाज के लोगों को एकजुट होकर रहना चाहिए और सबका साथ देना चाहिए। उन्होंने देश की शिक्षा नीति पर भी बात की।

उन्होंने कहा कि हमारे धर्म और देवी देवता जो धरती पर अवतार लिए, उनके बारे में बच्चों को जानकारी होनी चाहिए। उन्हें इसकी शिक्षा दी जानी चाहिए। अयोध्या में बने राम मंदिर को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि मंदिर नहीं बना था, तो भगवान राम के अस्तित्व को मानने से ये इंकार करते थे।

अब पीएम मोदी ने मंदिर बनवा दिया तो हमारे भी राम वाले हो गए। जब तुम आराम कर रहे थे हम जय श्री राम कह रहे थे। अच्छी बात है, उन्हें अब कृष्ण जन्मस्थली मंदिर बनाने के लिए आगे आ जाना चाहिए, किसने रोका है। लेकिन वो आयेंगे नहीं क्योंकि उनके वोट बैंक का सवाल है।

इस अवसर पर दुर्ग सांसद विजय बघेल, राजनांदगांव सांसद संतोष पाण्डे, आरएसएस के पूर्व प्रांत संघचालक बिसरा राम यादव, दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव, पूर्व सांसद मधुसूदन यादव, यादव समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी और बड़ी संख्या में समाज के सदस्य मौजूद रहे।