संजय तिवारी बने सनातन धर्म गौ रक्षा वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष
समाजसेवा, गौसेवा और भारतीय संस्कृति संरक्षण में लंबे समय से सक्रिय; दुर्ग–भिलाई में हर्ष का माहौल
समाजसेवा और गौसेवा के कार्यों में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले एस आर हॉस्पिटल एंड कॉलेज चिखली, दुर्ग के चेयरमैन संजय तिवारी को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें सनातन धर्म परिषद् न्यास की शाखा — सनातन धर्म गौ रक्षा वाहिनी का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस नियुक्ति के बाद दुर्ग–भिलाई क्षेत्र में गौभक्तों और सनातनियों में हर्ष की लहर है।
भिलाईनगर। समाजसेवा और गौसेवा को समर्पित संजय तिवारी को सनातन धर्म परिषद् न्यास ने अपनी गौ रक्षा शाखा — सनातन धर्म गौ रक्षा वाहिनी का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया है। परिषद् के अध्यक्ष अवध बिहारी दास ने औपचारिक घोषणा करते हुए उन्हें इस नई जिम्मेदारी के लिए बधाई और शुभकामनाएं दीं।
संजय तिवारी लंबे समय से समाज और मानव सेवा के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वे स्वर्गीय सुधाकर तिवारी मेमोरियल गौशाला का संचालन करते हुए गौवंश संरक्षण और सेवा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। इसके साथ ही वे सनातन संस्कृति और परंपराओं के संवर्धन हेतु लगातार प्रयासरत हैं।
स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में भी संजय तिवारी के कार्य सराहनीय रहे हैं। एस आर हॉस्पिटल एंड कॉलेज के माध्यम से वे शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करा रहे हैं तथा शिक्षा क्षेत्र में नए आयाम स्थापित कर रहे हैं।
उनकी सामाजिक प्रतिबद्धता और सेवा भाव को देखते हुए परिषद् ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। उनकी नियुक्ति पर दुर्ग–भिलाई क्षेत्र के गौ सेवकों और सनातन धर्मावलंबियों में उत्साह और प्रसन्नता का माहौल है।
suntimes 