संत रविदास जी के समरसता संदेश को जन-जन तक पहुंचाएगी भाजपा : प्रेम लाल साहू

संत रविदास जी के समरसता संदेश को जन-जन तक पहुंचाएगी भाजपा : प्रेम लाल साहू

भिलाई। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय संगठन एवं भाजपा छत्तीसगढ़ प्रदेश संगठन के आह्वान पर तथा भाजपा जिला भिलाई के निर्देशन में कैंप मंडल द्वारा संत शिरोमणि रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती पर्व के शुभ अवसर पर संत रविदास जी की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण कर समरसता संकल्प अभियान का शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम में प्रेम लाल साहू (प्रवक्ता, भाजपा जिला भिलाई एवं मंडल प्रभारी) मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता तरुण सिंह (अध्यक्ष, भाजपा कैंप मंडल) ने की। विशेष अतिथि के रूप में अशोक गुप्ता (प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, भाजपा किसान मोर्चा), संजय जायसवाल (प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, पिछड़ा वर्ग मोर्चा), अनिल सोनी (जिला कार्यकारिणी सदस्य, भाजपा , (दुर्गेश चौधरी एससी मोर्चा जिला महामंत्री )विनोद चेलक (पार्षद, वार्ड क्रमांक 36), धर्मेंद्र दिवाकर, सोहन देवांगन, रंजीत गुप्ता,रामेश्वरी सिन्हा,अखिलेश सिंह, श्रीमती ममता भारद्वाज, (अध्यक्ष, भाजपा महिला मोर्चा, कैंप मंडल) तथा मुन्ना आर्य (छाया पार्षद, वार्ड क्रमांक 37) प्रकाश कुर्रे, अतुल चक्रवर्ती, लवली सिंह, धर्मपाल यादव, उपस्थित रहे।

इस अवसर पर प्रेम लाल साहू ने कहा कि संत शिरोमणि रविदास जी महाराज ने अपने जीवन से सामाजिक समरसता, समानता, मानवता और कर्म की महत्ता का संदेश दिया। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी संतों और महापुरुषों के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कर रही है। गुरु पूर्णिमा के पावन दिवस 29 जुलाई 2026 से प्रारंभ होकर 20 फरवरी 2027 तक चरणबद्ध कार्यक्रमों के माध्यम से संत रविदास जी की वाणी, उनके आदर्शों एवं समरसता के संदेश को प्रत्येक गांव, वार्ड और बस्ती तक पहुंचाया जाएगा।

अशोक गुप्ता ने अपने उद्बोधन में कहा कि संत रविदास जी ने समाज को जाति-पांति के भेदभाव से ऊपर उठकर मानव सेवा, सद्भाव और भाईचारे का मार्ग दिखाया। उनके विचार आज भी राष्ट्र निर्माण और सामाजिक एकता के लिए अत्यंत प्रासंगिक हैं। भाजपा का यह अभियान समाज के प्रत्येक वर्ग को जोड़ने का सशक्त माध्यम बनेगा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए तरुण सिंह ने कहा कि कैंप मंडल इस अभियान के अंतर्गत विभिन्न चरणों में दीप प्रज्ज्वलन, विचार गोष्ठी, संत रविदास जी के जीवन दर्शन पर परिचर्चा, सामाजिक समरसता कार्यक्रम तथा जनसंपर्क अभियान आयोजित करेगा। प्रत्येक कार्यकर्ता संत रविदास जी के संदेश को घर-घर तक पहुंचाने का संकल्प लेकर कार्य करेगा।

कार्यक्रम का संचालन महामंत्री लतेल यादव ने किया तथा अतुल चक्रवर्ती (मंडल अध्यक्ष, भाजपा किसान मोर्चा) ने सभी अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, मोर्चा एवं प्रकोष्ठों के कार्यकर्ता तथा स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। अवतार सिंग गिल कैम्प मंडल सोशल मीडिया प्रभारी भारतीय जनता पार्टी जिला भिलाई द्वारा जानकारी