आसाराम बापू महिला शिष्या से रेप के मामले में दोषी करार, सजा का ऐलान कल
आसाराम बापू महिला शिष्या से रेप के मामले में दोषी करार, सजा का ऐलान कल

(A) . गुजरात के गांधीनगर कोर्ट ने महिला शिष्या से रेप के मामले में आसाराम बापू को दोषी करार दिया है। कोर्ट सजा का ऐलान मंगलवार को करेगा। आसाराम पर सूरत की एक महिला ने करीब 10 साल पहले अहमदाबाद के मोटेरा आश्रम में बार-बार रेप करने का आरोप लगाया था। इससे पहले जोधपुर कोर्ट ने 25 अप्रैल, 2018 को आसाराम को नाबालिग से रेप के जुर्म में उम्रकैद की सजा सुनाई थी। यह मामला 2013 का है।
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी को ले जा रहे एक विशेष विमान की सोमवार को उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही गन्नवरम हवाईअड्डे पर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। विमान सुरक्षित उतर गया है। सीएम रेड्डी दिल्ली जाने वाले थे।
राष्ट्रपति ने तीन कांस्टेबल को जीवन रक्षा पदक दिया, इनमें दो उत्तर रेलवे के और एक RPSF का है
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उत्तर रेलवे के हेड कांस्टेबल जयपाल सिंह और सुरेंद्र कुमार और सातवीं बटालियन RPSF के कांस्टेबल भूदा राम सैनी को जीवन रक्षा पदक प्रदान किया। केरल हाई कोर्ट ने 25 जनवरी को लक्षद्वीप के पूर्व सांसद मोहम्मद फैजल पीपी सजा सस्पेंड करने का आदेश दिया है। इसके बाद चुनाव आयोग ने लक्षद्वीप में लोकसभा उपचुनाव पर रोक लगा दी है।
दिल्ली के सलीमगढ़ फ्लाईओवर पर सोमवार को हुए एक हादसे में 25 स्कूली बच्चों समेत 29 लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना पुलिस को सुबह करीब 11 बजे मिली। डिप्टी पुलिस कमिश्नर (सेंट्रल) श्वेता चौहान ने कहा कि चार बसें, एक ऑटोरिक्शा, एक कार और एक मोटरसाइकिल टकरा गए थे। चार बसों में 216 स्टूडेंट्स सवार थे। हादसे में करीब 25 छात्र, स्कूल स्टाफ के तीन सदस्य और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। घायलों का इलाज एलएनजेपी अस्पताल में चल रहा है।