क्विज स्पर्धा में 86 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया, प्रियांशी सिंह व परिधि जैन प्रथम
राजनंदगांव| भारतीय सांस्कृतिक निधि राजनांदगांव चैप्टर ने शनिवार को दोपहर गायत्री स्कूल के हॉल में क्विज प्रतियोगिता कराई। इसमें शहर की आठ शालाओं के लगभग 86 विद्यार्थियों ने भाग लिया। गायत्री पब्लिक स्कूल, युगांतर पब्लिक स्कूल, नीरज पब्लिक स्कूल, रॉयल किड्स कान्वेंट के विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता में भाग लिया। इस प्रतियोगिता में 20 प्रश्न राष्ट्रीय स्तर, प्रदेश स्तर व इंटेक से संबंधित लिखित प्रश्न पूछे गए। जिसमें प्रथम स्थान रायल किड्स कॉन्वेंट की छात्रा प्रियांशी सिंह व परिधि जैन ने प्राप्त किया।
लिखित प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान भी रायल किड्स कान्वेंट की गुंजन वैष्णव व सुहा साहू ने प्राप्त किया। इंटैक अध्याय के डॉ. आनन्द वर्गीस, दिलीप खण्डेलवाल, योगेश गुप्ता व प्रमोद बागड़ी ने प्रतियोगिता कराई। जिसमें गायत्री स्कूल, रायल किड्स कान्वेंट, नीरज पब्लिक स्कूल के स्टाफ ने सहयोग प्रदान किया। प्रतियोगिता में लायंस क्लब ऑफ़ नांदगांव एवं प्राचार्य पिंकी खंडेलवाल का भी विशेष योगदान रहा। प्रतियोगिता में प्रथम आए दोनों विद्यार्थियों को राज्य स्तरीय क्विज प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए रायपुर ले जाया जाएगा।
suntimes 