गन्ने से निकले अपशिष्ट से बन रही अच्छी खाद:शक्कर कारखाने के अपशिष्ट खाद की क्षेत्र में हो रही बिक्री

गन्ने से निकले अपशिष्ट से बन रही अच्छी खाद:शक्कर कारखाने के अपशिष्ट खाद की क्षेत्र में हो रही बिक्री

जिले के दोनों सहकारी शक्कर कारखाना में इस समय किसान प्रेसमंड खाद (अपशिष्ट खाद) की खरीदी करने पहुंच रहे है। ग्राम जेवड़न खुर्द के किसान कान्हा चंद्रवंशी ने बताया कि गोबर खाद जैसा यह खाद होता है, जो शक्कर कारखाना में बनता है। ये गन्ने से निकले अपशिष्ट पदार्थ से बनता है। इसका कृषि कार्य के लिए अधिक महत्व होता है।

इसके उपयोग से फसल उत्पादन बढ़ता है। एक हजार रुपए में एक ट्रैक्टर-ट्रॉली खाद की खरीदी की जा रही है। उन्होंने अपने 6 एकड़ खेत के लिए 6 ट्रैक्टर-ट्रॉली खाद की खरीदी की है। खाद खरीदने किसानों में रुचि बढ़ी है।