चिट्टा बेचते दो तस्कर गिरफ्तार:10 ग्राम हेरोइन की पुड़िया बनाकर 1-1 हजार में बेच रहे थे युवक

चिट्टा बेचते दो तस्कर गिरफ्तार:10 ग्राम हेरोइन की पुड़िया बनाकर 1-1 हजार में बेच रहे थे युवक

दुर्ग-भिलाई।   एक दिन पहले दुर्ग जिले में हेरोइन (चिट्टा) बेचने के लिए ग्राहक ढूंढते हुए 6 तस्करों को दुर्ग पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इस मामले में एक अन्य आरोपी गुरजीत सिंह उर्फ रूट थाना से ही फरार हो गया था। उसी फरार आरोपी से वैशाली नगर के दो युवक 10 ग्राम चिट्टा खरीदकर बेच रहे थे। दोनों ही युवक को वैशाली नगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। फरार तस्कर से खरीदी गई 10 ग्राम हेरोइन की पुड़िया 1-1 हजार में बेच रहे थे।  

 वैशाली नगर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि जवाहर नगर शादी भवन के पास दो युवक चिट्टा बेच रहे हैं। ग्राहक की भी तलाश कर रहे हैं। सूचना पर पुलिस की टीम ने मौके पर जाकर दबिश दी। पुलिस को देखते ही दोनों युवक भागने लगे। लेकिन घेराबंदी कर उन्हें दबोच लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों में वैभव सोनी, उम्र 24 वर्ष, निवासी जामुल और समीर जयसवाल उर्फ मुल्लु, उम्र 24 वर्ष, निवासी छावनी का है।   

 में दोनों आरोपियों ने बताया कि उन्हों  ने पांच दिन पहले भिलाई निवासी गुरजीत सिंह उर्फ रूट से 10 ग्राम चिट्टा खरीदी थी। प्रति ग्राम 5 हजार रुपये की दर से उन्होंने 50 हजार रुपये में यह माल लिया और फिर लोगों को छोटी-छोटी पुड़ियों में 1000 रुपये प्रति पुड़िया बेचते थे। आरोपियों के कब्जे से 7.01 ग्राम चिट्टा, 3 हजार रुपए नकद और तीन मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं। जब्त माल की कुल कीमत करीब 1.10 लाख रुपए आंकी गई है।  

अब तक पकड़ से बाहर है सरगना दुर्ग जिले में चिट्टा का कारोबार करने वाला मुख्य सरगना गुरजीत सिंह उर्फ रूट के उपर पहले भी एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई हो चुकी है। एक दिन पहले भी पुलिस ने निशानदेही के आधार पर गुरजीत को गिरफ्तार किया था। लेकिन वो थाना परिसर से भागने में सफल रहा। अब तक वह पुलिस की पकड़ से बाहर है।