छत्तीसगढ़ में सुबह छह बजे से मुठभेड़ जारी,10 नक्सली ढेर....मरने वालों में एक महिला नक्सली भी....

छत्तीसगढ़ में सुबह छह बजे से मुठभेड़ जारी,10 नक्सली ढेर....मरने वालों में एक महिला नक्सली भी....

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में जवानों ने मंगलवार को मुठभेड़ में 10 नक्सलियों को मार गिराया। इनमें एक महिला नक्सली भी है। सभी के शव बरामद कर लिए गए हैं। मुठभेड़ में नक्सली कमांडर पापाराव के मारे जाने की खबर है। हालांकि आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। सुबह छह बजे से रुक-रुक कर फायरिंग जारी है। जवानों को नक्सलियों के पास से AK-47, LMG जैसे ऑटोमैटिक हथियार भी बरामद किए हैं।

पुलिस को सूचना मिली थी कि कोरचोली और लेंड्रा के जंगल में भारी संख्या में गंगालूर एरिया कमेटी के नक्सली मौजूद हैं। इस पर बीजापुर से DRG, CRPF, कोबरा, बस्तर फाइटर्स, बस्तरिया बटालियन और CAF के जवानों को सोमवार रात संयुक्त ऑपरेशन पर रवाना किया गया था। आज मंगलवार सुबह करीब 6 बजे जवान जब गंगालूर थाना क्षेत्र में नक्सलियों के कोर इलाके में पहुंचे तो मुठभेड़ हो गई। नक्सलियों ने जवानों को निशाना बनाते हुए फायरिंग शुरू कर दी। इस पर जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की।

अभी भी जंगल में छिपे हुए हैं नक्सली
सुबह करीब 45 से 50 मिनट तक दोनों ओर से फायरिंग हुई। इसके बाद फायरिंग रुकी तो जवानों ने सर्चिंग शुरू की, लेकिन बताया जा रहा है कि नक्सली अभी भी वहां मौजूद हैं। सुबह जवानों ने 4 नक्सलियों के शव और हथियार बरामद किए थे। दोपहर तक 4 और नक्सलियों के शव मिले हैं।छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री विजय शर्मा ने रायपुर में कहा कि नक्सलियों के मारे जाने की सूचना है। अभी मारे गए नक्सलियों की संख्या और बढ़ सकती है। नक्सलियों के पास LMG जैसे हथियारों का होना चिंता का विषय है।

 उनके पास ये आ कहां से रहा है।IG बस्तर रेंज सुंदरराज पी ने बताया कि फिलहाल जवान मौके पर ही मौजूद हैं। इलाके में सर्चिंग ऑपरेशन चलाया जा रहा है। इस घटना के साथ, इस साल अब तक बीजापुर समेत सात जिलों वाले बस्तर क्षेत्र में अलग-अलग मुठभेड़ों में 37 नक्सली मारे गए हैं। बीजापुर जिला बस्तर लोकसभा क्षेत्र में आता है, जहां 19 अप्रैल को आम चुनाव के पहले चरण का मतदान होगा।बस्तर में नक्सलियों का TCOC महीना चल रहा है। नक्सलियों के इस महीने में फोर्स हावी है। पिछले 7 दिनों के अंदर कुल 17 माओवादियों को ढेर किया गया है। जिसमें 16 नक्सली बीजापुर और एक को सुकमा में मारा गया है।