जिला कांग्रेस कमेटी,भिलाई की आवश्यक बैठक 19 को

  जिला कांग्रेस कमेटी,भिलाई की आवश्यक बैठक 19  को

  जिला कांग्रेस कमेटी,भिलाई की आवश्यक बैठक दिनांक 19 मई शाम  5:00 बजे डोम शेड सेक्टर 5 में रखी गई है।  बैठक में 21 मई को पाटन विधानसभा में आयोजित भरोसे का सम्मेलन कार्यक्रम की तैयारी को लेकर चर्चा की जावेगी। बैठक में गृह मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू जी,खनिज विकास निगम के अध्यक्ष एवं दुर्ग संगठन प्रभारी गिरीश देवांगन जी,विधायक देवेंद्र यादव जी,महापौर श्री नीरज पाल,महापौर शशि सिन्हा,पूर्व राज्य मंत्री श्री बदरुद्दीन कुरैशी जी एवं अन्य वरिष्ठ नेतागण विशेष रूप से उपस्थित रहेगें।

बैठक में वरिष्ठ कांग्रेस सदस्यों, पार्षद, छाया पार्षद, वार्ड अध्यक्षों,सेवादल,महिला कांग्रेस, युवक कांग्रेस, युवक मितान एवं समस्त मोर्चा प्रमुखों, कांग्रेस के पदाधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य है।  आप सभी विधायक,पूर्व विधायक,प्रदेश पदाधिकारियों, जिला कांग्रेस कमेटी,दुर्ग के पदाधिकारियों,ब्लाक अध्यक्ष गण,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी गण,सेवादल,महिला कांग्रेस,इंटुक,युवा कांग्रेस,NSUI समस्त प्रकोष्ठों के अध्यक्षों,पार्षद एवं पूर्व पार्षद,वार्ड अध्यक्षों सभी कांग्रेसजनो की उपस्थिति प्रार्थनीय हैं।