टैरो राशिफल 7 फरवरी 2026: इन 5 राशियों पर होगी मां लक्ष्मी की कृपा, जानें अपना भाग्य

टैरो राशिफल 7 फरवरी 2026: इन 5 राशियों पर होगी मां लक्ष्मी की कृपा, जानें अपना भाग्य

मिथुन और सिंह राशि वालों को मिलेगा धन लाभ, वहीं वृषभ को रखना होगा खर्चों पर नियंत्रण। विस्तार से पढ़ें सभी 12 राशियों का भविष्यफल।

टैरो राशिफल 7 फरवरी 2026: 7 फरवरी 2026 का दिन ग्रहों की चाल और टैरो कार्ड्स के संकेतों के अनुसार मिला-जुला रहने वाला है। आज के दिन जहां मिथुन राशि वालों पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा बरसने वाली है, वहीं मेष राशि के जातकों का आत्मविश्वास सातवें आसमान पर रहेगा। कर्क राशि के जातकों के लिए कार्यस्थल पर तरक्की के योग बन रहे हैं, तो मकर राशि वालों को पुरानी गलतियों से सीखकर आगे बढ़ने की सलाह दी जाती है। आइए, टैरो कार्ड रीडर नीतिका शर्मा से विस्तार से जानते हैं कि 'द मैजिशियन' से लेकर 'द व्हील ऑफ फॉर्च्यून' तक, कार्ड्स आज आपकी राशि के लिए क्या संदेश लेकर आए हैं।

मेष टैरो राशिफल 

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मेष राशि वालों का ध्यान आज खुद पर केंद्रित रहेगा। अपने बारे में बात करना उन्हें अच्छा लगेगा। सोशल मीडिया पर भी एक्टिव रहेंगे। काम को बेहतर बनाने के लिए प्रमोशन से फायदा होगा। आत्मविश्वास से सफलता मिलेगी। पैसों के मामले में दिन अच्छा है। मेहनत रंग लाएगी।

वृषभ टैरो राशिफल (Today Tarot Rashifal Taurus)

टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, वृषभ राशि के लोग आज खर्चों पर नियंत्रण रखने की कोशिश करेंगे। फाइनेंसियल प्लानिंग में सफल रहेंगे। बजट बनाने के लिए दिन अच्छा है। सेहत का ध्यान रखें। स्वास्थ्य पर खर्च हो सकता है। अकेले समय बिताना फायदेमंद रहेगा।

मिथुन टैरो राशिफल (Today Tarot Card Reading Gemini)

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि मिथुन राशि वालों के लिए दिन बहुत शुभ है। मनोकामनाएं पूरी हो सकती हैं। मौज-मस्ती में समय बीतेगा। सोशल मीडिया के ज़रिए नए लोगों से जुड़ना बिजनेस के लिए अच्छा रहेगा। देखा जाए तो आज आप पर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी। साथ ही आज कहीं भी किया गया निवेश फायदेमंद साबित होगा।

कर्क टैरो राशिफल (Today Tarot Rashifal Cancer)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कर्क राशि वालों के बॉस के साथ रिश्ते अच्छे होंगे। दुश्मन भी नुकसान नहीं पहुंचा पाएंगे। काम पर सम्मान मिलेगा। ज़रूरी कागज़ी काम निपटाने के लिए समय अच्छा है। प्रमोशन मिल सकता है। कमाई अच्छी रहेगी।

सिंह टैरो राशिफल (Today Tarot Card Reading Leo)

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि सिंह राशि वालों को बॉस की बात माननी चाहिए। समस्याओं का हल तार्किक तरीके से ढूंढने की कोशिश करें। पैसों के मामले में दिन बहुत अच्छा है। रुका हुआ पैसा मिल सकता है। किस्मत साथ देगी। रिस्क लेकर निवेश करने से फायदा होगा।

कन्या टैरो राशिफल (Today Tarot Rashifal Virgo)

टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, कन्या राशि वाले खुद आगे बढ़कर काम करने के बजाय दूसरों से काम करवाना पसंद करेंगे। प्रोडक्शन से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है। बाकी लोगों को काम पूरा करने में मेहनत करनी पड़ सकती है। कमाई अच्छी रहेगी।

तुला टैरो राशिफल (Today Tarot Card Reading Libra)

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि तुला राशि वाले रिश्ते सुधारने के लिए बातचीत करेंगे। पुरानी गलतफहमियां दूर होंगी। अपनी बातों से दूसरों को प्रभावित कर पाएंगे। बिज़नेस के लिए दिन बहुत अच्छा है। नए कॉन्ट्रैक्ट मिल सकते हैं। निवेश के भी मौके हैं।

वृश्चिक टैरो राशिफल (Scorpio Today Tarot Rashifal )

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि वृश्चिक राशि वाले चालाकी से दुश्मनों से निपट लेंगे। दुश्मन ताकतवर हैं, इसलिए झगड़ा बढ़ाने से अच्छा है उसे खत्म करें। नौकरी वालों के लिए दिन अच्छा है। बिज़नेस वालों को थोड़ी निराशा हो सकती है।

धनु टैरो राशिफल (Today Tarot Card Reading Sagittarius)

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि धनु राशि वाले अपने प्लान पर काम करेंगे। चीजों को समझकर आगे बढ़ना फायदेमंद रहेगा। दिन अच्छा है, मौज-मस्ती होगी। कमाई के लिए की गई कोशिशें सफल होंगी। सरकार से पैसा मिल सकता है।

मकर टैरो राशिफल (Capricorn Today Tarot Rashifal)

टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, मकर राशि वाले पुरानी बातों को सोचते रहेंगे। पुरानी गलतियों से सीख कर आगे बढ़ेंगे तो भविष्य अच्छा बनेगा। वरना समय बर्बाद होगा। घर से काम करने के लिए समय अच्छा है। सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी।

कुंभ टैरो राशिफल (Today Tarot Card Reading Aquarius)

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि आज के दिन कुंभ राशि वालों के लिए सामाजिक रिश्ते मजबूत करने का समय अच्छा है। आपकी बातों का असर होगा। सरकारी काम पूरे होंगे। भविष्य की योजनाएं बनाएंगे। पैसों के मामले में समय अच्छा है।

मीन टैरो राशिफल (Today Tarot Rashifal Pisces)

टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, मीन राशि वाले पैसे बचाने की योजना बनाएंगे। पारिवारिक झगड़ों को बातचीत से सुलझाएंगे। बैंक से जुड़े काम पूरे होंगे। आज वरिष्ठजनों के साथ आप निवेश की योजनाएं बनाएंगे। फाइनेंस से जुड़े काम करने वालों को फायदा होगा।