नेहरू नगर में घर में लगी आग, दमकल कर्मियों की सूझबूझ से बड़ा हादसा टला

सुपेला थाना क्षेत्र में श्री रजक अकील खान के मकान में आग लगी, एक गाड़ी पानी से काबू पाया गया, पुलिस कारणों की जांच में जुटी

भिलाई के नेहरू नगर अग्रसेन चौक के पास आज एक मकान में आग लग गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुँची और बहादुरी से आग पर काबू पाया। तेज लपटों के बीच घर का सामान जलकर खाक हो गया, लेकिन समय रहते कार्रवाई से बड़ा हादसा टल गया।

भिलाई। नेहरू नगर अग्रसेन चौक के पास  आज श्री रजक अकील खान के घर में अचानक आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा दुर्ग की टीम तुरंत मौके पर पहुँची। दमकल कर्मियों ने बहादुरी का परिचय देते हुए जलते हुए घर के भीतर प्रवेश कर आग को एक गाड़ी पानी की मदद से काबू में कर लिया।

इस हादसे में घर के भीतर रखा कई सामान आग की चपेट में आकर जलकर राख हो गया। हालांकि समय रहते आग पर नियंत्रण पा लेने से आसपास की बस्ती और मकानों में फैलने से बड़ा हादसा टल गया। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

जिला सेनानी एवं जिला अग्निशमन अधिकारी श्री नागेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि दल प्रभारी विजय चतुर्वेदी के नेतृत्व में फायर कर्मी डीवहार, खेमराज, रूपेन्द्र और मनोज ने संयुक्त रूप से टीम बनाकर तत्परता के साथ मौके पर पहुँचकर स्थिति को नियंत्रण में किया। सौभाग्य से इस हादसे में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।