सुरही नदी के एनीकट में नहाने गया 11 वर्षीय बालक डूबा, SDRF ने शव बरामद किया

बेमेतरा के देवकर गांव में हादसा, दुर्ग SDRF की टीम ने गहराई में जाकर सर्च ऑपरेशन चलाया

बेमेतरा जिले के देवकर गांव में आज एक दर्दनाक हादसा हो गया। सुरही नदी के एनीकट में नहाने गया 11 वर्षीय बालक गहराई में डूब गया। सूचना मिलने पर SDRF दुर्ग की टीम मौके पर पहुँची और वृहद सर्च ऑपरेशन चलाकर शव को बाहर निकाला।

बेमेतरा। थाना चौकी देवकर अंतर्गत ग्राम देवकर में आज नदी स्नान के दौरान बड़ा हादसा हो गया। सुरही नदी के एनीकट में नहाने गया 11 वर्षीय बालक गहराई में डूब गया।

घटना की सूचना कंट्रोल रूम दुर्ग को मिलते ही जिला सेनानी एवं अग्निशमन अधिकारी श्रीमान नागेंद्र कुमार सिंह के निर्देश पर SDRF दुर्ग की टीम तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना हुई। SDRF के जवानों ने डीप डाइविंग और वृहद सर्च ऑपरेशन चलाकर लंबे प्रयास के बाद शव को नदी से बाहर निकाला और पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

डूबे बालक की पहचान मयंक देवांगन पिता गणेश देवांगन, उम्र 11 वर्ष, निवासी देवकर वार्ड नंबर-12, जिला बेमेतरा के रूप में हुई है। इस दुखद घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल है।