आम्रपाली वनांचल सिटी सोसाइटी चुनाव: परिवर्तन पैनल का दबदबा, पदाधिकारियों ने संभाली कमान

नए निर्वाचित पदाधिकारियों को चुनाव समिति ने दी शुभकामनाएँ, सोसाइटी के विकास और एकता का रखा संकल्प

आम्रपाली वनांचल सिटी वेलफेयर सोसाइटी के हाल ही में संपन्न हुए चुनाव परिणामों में परिवर्तन पैनल ने शानदार जीत दर्ज करते हुए अधिकांश पदों पर कब्जा जमाया। विजयी पदाधिकारियों और प्रबंधकारिणी सदस्यों को चुनाव समिति की ओर से हार्दिक बधाई दी गई और सोसाइटी को विकास, एकता और सहयोग की नई ऊँचाइयों तक ले जाने की अपेक्षा जताई गई।

भिलाई। आम्रपाली वनांचल सिटी वेलफेयर सोसाइटी के चुनाव में परिवर्तन पैनल का जलवा देखने को मिला। अध्यक्ष पद पर पवहारी शरण सिंह और उपाध्यक्ष पद पर परमिंदर सिंह ने जीत दर्ज कर पैनल को मजबूत बढ़त दिलाई। वहीं सचिव पद पर विकास पैनल से सीए संदीप अग्रवाल विजयी हुए।

कोषाध्यक्ष पद पर के. आदिनारायण राव, संयुक्त सचिव पद पर राजीव अग्रवाल और प्रबंधकारिणी सदस्य के रूप में राजेंद्र प्रसाद भोजक ने परिवर्तन पैनल से बाजी मारी। इसके अलावा विकास पैनल से राकेश कुमार मिश्रा प्रबंधकारिणी सदस्य निर्वाचित हुए।

चुनाव समिति ने सभी विजयी प्रतिनिधियों को हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए विश्वास जताया कि वे निष्ठा, ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे। समिति ने आशा व्यक्त की कि नए नेतृत्व में आम्रपाली कॉलोनी भिलाई की सबसे अनुकरणीय कॉलोनियों में शुमार होगी।