भाजपा प्रवक्ता ने कहा महादेव हिंदुस्तान का सबसे बड़ा घोटाला:कहा सीएम और उनका बेटा घटाले में शामिल, एक दो दिन में होने वाला बड़ा धमाका

भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता गौरी शंकर श्रीवास ने कांग्रेस के घोषणा पत्र को झूठ का पुलिंदा बताया। उन्होंने कहा भाजपा के घोषणा प्रत्र को मोदी की गारंटी मिली है। इससे वो शत प्रतिषत पूरा होगा। उन्होंने कहा सीएम और उनके बेटे का नाम महादेव घोटाले में आ रहा है। सेंट्रल की एजेंसियों के पास इसको लेकर सभी सबूत और इनपुट हैं। एक दो दिन में बहुत बड़ा घोटाला होने वाला है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कल केंद्र को महादेव के पैसे मिलने की बात कही थी। इसे लेकर श्रीवास ने मुख्यमंत्री सहित सभी कांग्रेसी नेताओं और उनके भ्रष्ट अधिकारियों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सीएम ने जो कहा वो उल्टा चोर कोतवाल को डांटे वाली बात है।
महादेव सहित अन्य घोटालों से जुड़े उनके सभी लोग बेनकाब हो गए हैं। कुछ अधिकारियों ने स्टिंग ऑपरेशन तक को स्वीकार किया है। उन्होंने कहा जिसने भी कमीशन खाया और युवाओं को सट्टेबाज बनाया है। उसे छत्तीसगढ़ महतारी कभी माफ नहीं करेगी। महादेव घोटाला केवल छत्तीसगढ़ ही नहीं पूरे भारत का सबसे बड़ा घोटाला है। इसमें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उनके बेटे का भी नाम जुड़ा है। ये बहुत बड़ी बात है।
कहां गए जिम्मेदार और ईमानदार अधिकारी
श्रीवास ने कहा कि किसी भी सरकार को चलाने के लिए के लिए घोड़ी एक ही होता है, बस उसे चलाने वाला बदलता है। उन्होंने कहा कि कहां गए अजात सत्रु, जितेंद्र शुक्ला, कल्लूरी और जीपी सिंह जैसे अधिकारी। कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के ईमानदार और महनती अधिकारियों को लूप लाइन में डाल दिया है।
कांग्रेस सौम्या चौरिया, रानू साहू जैसे भ्रष्ट अधिकारियों को लाती है, जो जेल में पड़े हैं। वो जेल में क्यों हैं यह बात पूरा प्रदेश को पता है। पूरा प्रदेश इसका गवाह भी है।
भाजपा के घोषणा पत्र को मिली है मोदी की गारंटी
श्रीवास ने कहा कि भार्तीय जनता पार्टी के घोषणा पत्र मोदी की गारंटी मिली है। इस घोषणा पत्र में आम जनता के तीन लाख से अधिक ऑनलाइन सुझावों को शामिल किया गया है। उसी के दम पर 3100 रुपए में प्रति 21 क्विंटल धान खरीदी की जाएगी। महतारी वंदन योजना के तहत 12 हजार रुपए सालाना प्रति महिला को दिया जाएगा। आयुष्मान में 10 लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज दिया जाने का वादा है।
यहां पीएससी घोटाला, सट्टा बाजी, कमीशन खोरी, जमीन पर कब्जा और प्रदेश में 5 साल में छोटे-छोटे कांग्रेसी नेता करोड़पति बन गए हैं। इनका कनेक्शन दुबई तक में है। इसमें गृहमंत्री, मंत्री से लेकर मुख्यमंत्री तक शामिल हैं। सबको पता था कि प्रदेश में क्या चल रहा है, लेकिन सभी को अपने अपने कमीशन से मतलब था।