भिलाई और रिसाली में आज नहीं आएगा पानी:66 MLD के मुख्य राइजिंग मेन पाइप लाइन में लीकेज के चलते समस्या

भिलाई और रिसाली में आज नहीं आएगा पानी:66 MLD के मुख्य राइजिंग मेन पाइप लाइन में लीकेज के चलते समस्या

भिलाई नगर निगम क्षेत्र के जोन एक और दो में रविवार 7 जनवरी को पानी की सप्लाई बाधित रहेगी। ये समस्या निगम के जल शोधन संयंत्र 66 MLD के मुख्य राइजिंग मेन पाइप लाइन में लीकेज होने के चलते हुई है। निगम ने पाइपलाइन की मरम्मत के लिए रविवार को 12 घंटे का शटडाउन लिया है।

भिलाई नगर निगम के जल कार्य के अधीक्षण अभियंता संजय शर्मा ने बताया कि नेहरू नगर चौक के पास 66 MLD फिल्टर प्लांट के 800 MM डाया के मुख्य राइजिंग मेन लाइन में लीकेज की समस्या हुई है। निगम के इंजीनियर 8 जनवरी रविवार की सुबह 9 बजे से मरम्मत के काम में लगेंगे। मरम्मत कार्य लगभग 12 घंटे तक चलेगा। इसके बाद ही पेयजल सप्लाई को बहाल किया जाएगा। निगम के इंजीनियर ने बताया कि लीकेज में मरम्मत में 12 घंटे का समय लगने से रविवार को सुबह और शाम दोनों टाइम पानी की सप्लाई नहीं की जा सकती है। मरम्मत के बाद टेस्टिंग का काम किया जाएगा। इसके बाद सोमवार 9 जनवरी की सुबह पेयजल सप्लाई अपने निर्धारित समय पर की जाएगी। इस दौरान जिन स्थानों पर पानी की अधिक किल्लत होगी, वहां टैंकर के माध्यम से सप्लाई की जाएगी।

नगर पालिक निगम रिसाली मुख्यालय।

नगर निगम से मिली जानकारी के मुताबिक, लीकेज के चलते जोन- 1 के सम्पूर्ण क्षेत्र और जोन 2 के कुछ क्षेत्र में पानी सप्लाई नहीं हो पाएगी। इसके अंतर्गत खम्हरिया, नेहरू नगर, स्मृति नगर, हुडको, स्लॉटर हाउस, फरीदनगर सहित नगर पालिक निगम रिसाली के सम्पूर्ण क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति प्रभावित रहेगी।