भिलाई के होटल में हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: लखनऊ से फ्लाइट में आई थीं युवतियां, पुलिस से की झूमाझटकी, मैनेजर भी धराया

भिलाई के होटल में हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: लखनऊ से फ्लाइट में आई थीं युवतियां, पुलिस से की झूमाझटकी, मैनेजर भी धराया

स्मृति नगर पुलिस की जुनवानी स्थित 'होटल क्राउड' में आधी रात को बड़ी कार्रवाई।

भिलाई के पॉश इलाके जुनवानी स्थित 'होटल क्राउड' में चल रहे हाई-प्रोफाइल देह व्यापार के कारोबार का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। मुखबिर की सटीक सूचना पर स्मृति नगर पुलिस ने जब देर रात होटल में दबिश दी, तो वहां हड़कंप मच गया। होटल के कमरों से लखनऊ की दो युवतियां संदिग्ध अवस्था में पकड़ी गईं। कार्रवाई के दौरान पकड़ी गई युवतियों और होटल मैनेजर ने पुलिस टीम के साथ जमकर बदसलूकी और झूमाझटकी की, जिसके बाद पुलिस ने सख्ती बरतते हुए सभी को हिरासत में ले लिया।

भिलाई। फ्लाइट से रायपुर और फिर भिलाई पहुंची थीं युवतियां पुलिस की प्रारंभिक जांच में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। पकड़ी गई दोनों युवतियां उत्तर प्रदेश के लखनऊ की रहने वाली हैं। बताया जा रहा है कि ये युवतियां विशेष रूप से देह व्यापार के लिए फ्लाइट से रायपुर एयरपोर्ट पहुंची थीं और वहां से सीधे भिलाई के होटल क्राउड में रुकी थीं। भिलाई के बाद उनका अगला ठिकाना राजनांदगांव था, लेकिन उससे पहले ही वे पुलिस के हत्थे चढ़ गईं।

होटल में हाई-वोल्टेज ड्रामा: पुलिस से भिड़ीं युवतियां रेड के दौरान होटल परिसर में काफी देर तक हंगामा चलता रहा। जब महिला पुलिसकर्मियों ने युवतियों से उनकी पहचान और दस्तावेजों के बारे में पूछताछ की, तो उन्होंने सहयोग करने के बजाय पुलिस टीम से बहस और हाथापाई शुरू कर दी। वहीं, होटल मैनेजर ने भी पुलिस की कार्रवाई में बाधा डालने की कोशिश की और दस्तावेजों की जानकारी देने से मना करते हुए विवाद करने लगा।

मैनेजर और युवतियों पर कड़ी कार्रवाई एएसपी पद्मश्री तंवर ने बताया कि पुलिस ने होटल मैनेजर और दोनों युवतियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपियों को कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि इस नेटवर्क के पीछे मुख्य सरगना कौन है और होटल में यह अवैध धंधा कितने समय से संचालित हो हा था।