स्वदेशी संकल्प यात्रा का 20 दिसम्बर 2025 को दुर्ग में होगा विराम

स्वदेशी संकल्प यात्रा का 20 दिसम्बर 2025 को दुर्ग में होगा विराम

तैयारी को लेकर दुर्ग में आयोजित हुई दूसरी महत्वपूर्ण बैठक

मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री की सहभागिता की भी संभावना

दुर्ग | कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) एवं स्वदेशी जागरण मंच के संयुक्त तत्वावधान में निकाली जा रही राष्ट्रव्यापी “स्वदेशी संकल्प यात्रा” का 20 दिसम्बर 2025 को दुर्ग में भव्य समापन (विराम) होगा। इस ऐतिहासिक अवसर की तैयारियों को लेकर आज दुर्ग में दूसरी महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक में जानकारी दी गई कि इस कार्यक्रम में प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री के शामिल होने की भी प्रबल संभावना है, जिससे यह आयोजन और अधिक भव्य एवं प्रेरणादायी बनने जा रहा है।

कैट दुर्ग जिला इकाई अध्यक्ष प्रकाश सांखला ने बताया कि कैट द्वारा नागपुर से प्रारंभ की गई स्वदेशी संकल्प यात्रा एक राष्ट्रव्यापी अभियान है, जो देशभर में लगभग 25,000 किलोमीटर का सफर तय करेगी। यह यात्रा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के “स्वदेशी अपनाओ – आत्मनिर्भर भारत बनाओ” के आह्वान को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से निकाली जा रही है।

उन्होंने बताया कि इस देशव्यापी अभियान की औपचारिक शुरुआत 15 नवम्बर 2025 को नागपुर से की गई है, जिसमें कैट एवं स्वदेशी जागरण मंच सहित विभिन्न राष्ट्रवादी संगठनों की सक्रिय सहभागिता है।

स्वदेशी बेचें – स्वदेशी खरीदें” का बिगुल पूरे देश में

इस अभियान के अंतर्गत स्वदेशी संकल्प यात्रा देश के सभी राज्यों से होकर गुजरेगी। इसके माध्यम से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के “वोकल फॉर लोकल” और आत्मनिर्भर भारत के संदेश को देश के कोने-कोने के बाजारों तक पहुँचाया जाएगा तथा व्यापारियों और उपभोक्ताओं को स्वदेशी के प्रति जागरूक किया जाएगा।

स्वावलंबी भारत अभियान, छत्तीसगढ़ प्रांत के सह-समन्वयक संजय चौबे ने बताया कि यात्रा के दौरान विभिन्न शहरों में

स्वदेशी बेचो – स्वदेशी खरीदो

आत्मनिर्भर भारत

एक देश – एक चुनाव

जैसे विषयों पर सेमिनार, कार्यशालाएँ और सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। इनमें व्यापारी, युवा, छात्र, महिलाएं, उपभोक्ता एवं सामाजिक संगठनों की व्यापक सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। उद्देश्य है कि स्वदेशी विचारधारा को जमीनी स्तर तक पहुँचाया जाए और हर नागरिक को “स्वदेशी बेचें – स्वदेशी खरीदें” का संकल्प दिलाया जाए।

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के शब्दों को उद्धृत करते हुए उन्होंने कहा कि 

“जब देशवासी लोकल के लिए वोकल होंगे, तभी भारत आत्मनिर्भर बनेगा। भारत की असली ताकत उसके छोटे व्यापारी, कारीगर और उद्यमी हैं।”

इसी प्रेरणा से यह अभियान एक जन-आंदोलन के रूप में आगे बढ़ाया जा रहा है।

आत्मनिर्भर भारत का प्रतीक बनेगा स्वदेशी रथ

कैट दुर्ग जिला इकाई अध्यक्ष प्रकाश सांखला एवं चेयरमैन पवन बडजात्या ने कहा कि

> “यह रथ केवल एक वाहन नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर भारत का रथ है, जो स्वदेशी विचारधारा, राष्ट्रीय गौरव और आर्थिक स्वतंत्रता का प्रतीक बनेगा। हमारा लक्ष्य हर घर, हर बाजार और हर नागरिक को इस मुहिम से जोड़ना है।”

उन्होंने आगे कहा कि यह यात्रा भारतीय उत्पादों की गुणवत्ता, परंपरा और विश्वसनीयता का संदेश लेकर देशभर में भ्रमण करेगी तथा युवाओं और उद्यमियों में ‘स्वदेशी गौरव’ की भावना जागृत करेगी। विदेशी निर्भरता से मुक्ति की दिशा में यह अभियान एक निर्णायक कदम सिद्ध होगा।

यात्रा के दौरान विभिन्न शहरों में

स्वदेशी उत्पादों की विशेष प्रदर्शनी

स्थानीय हस्तशिल्प एवं कारीगरों की झलक स्वदेशी संकल्प समारोह का आयोजन भी किया जाएगा।

इस अभियान का उद्देश्य केवल उत्पादों का प्रचार नहीं, बल्कि देश की आत्मा – स्वदेशी भावना को पुनः जागृत करना है, ताकि “वोकल फॉर लोकल” के मंत्र से प्रेरित भारत वैश्विक अर्थव्यवस्था में आत्मनिर्भरता का आदर्श बन सके।

बैठक में ये रहे प्रमुख रूप से उपस्थित आज आयोजित बैठक में प्रकाश सांखला – अध्यक्ष, कैट दुर्ग इकाई, प्रकाश गोलछा, रवि केवलतानी – अध्यक्ष, युवा इकाई दुर्ग,पवन बड़जात्या – जिला चेयरमैन, कैट दुर्ग,मोहम्मद अली हिरानी, पायल जैन,दर्शन लाल ठाकवानी, आशीष खंडेलवाल, गीतेश साव – जिला समन्वयक, स्वावलंबी भारत अभियान,मोहन बागुल – सह संयोजक, स्वदेशी जागरण मंच,पोषण साहू, पूनम साव महिला प्रमुख, सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।