कांग्रेस की सक्रिय कार्यकर्ता शबाना निशा रानी का निधन, संगठन में शोक की लहर
दुर्ग।दुर्ग जिले से कांग्रेस संगठन के लिए एक दुखद खबर सामने आई है। महिला कांग्रेस की सक्रिय कार्यकर्ता एवं नगर निगम चुनाव की प्रत्याशी रह चुकी शबाना निशा उर्फ रानी (37 वर्ष) का इलाज के दौरान निधन हो गया। वे रायपुर स्थित डीकेएस अस्पताल में गंभीर अवस्था में भर्ती थीं, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली।
शबाना निशा रानी कांग्रेस संगठन में लंबे समय से सक्रिय थीं और सामाजिक व राजनीतिक गतिविधियों में उनकी सहभागिता उल्लेखनीय रही है। वे दुर्ग नगर निगम चुनाव में वार्ड क्रमांक 28 पचरीपारा से कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में पार्षद पद का चुनाव भी लड़ चुकी थीं। उनके निधन से कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में गहरा शोक व्याप्त है।
इस दुखद घटना पर दुर्ग के पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा ने गहरी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस परिवार ने एक निष्ठावान, समर्पित और संघर्षशील कार्यकर्ता को खो दिया है। शबाना निशा रानी ने जीवन के अंतिम क्षणों तक साहस के साथ संघर्ष किया और संगठन के लिए सदैव समर्पित रहीं।
अरुण वोरा ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने तथा शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में संबल और शक्ति देने की प्रार्थना की। उनके असामयिक निधन को कांग्रेस संगठन के लिए अपूरणीय क्षति बताया जा रहा है।
suntimes 