दुर्ग निगम में मेयर के लिए वोटिंग जारी, 3 बजे तक 45% मतदान

दुर्ग निगम में मेयर के लिए वोटिंग जारी, 3 बजे तक 45% मतदान

दुर्ग (ए)। दुर्ग नगर निगम चुनाव के लिए आज मंगलवार मतदान जारी है। मेयर के लिए 2 और 60 वार्ड पार्षद के लिए 228 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। दोपहर 3 बजे तक 45 प्रतिशत मतदान हुआ है। वहीं दोपहर 12 बजे तक 25.28% वोटिंग हुई थी।

दुर्ग नगर निगम में कुल वोटर 2 लाख 37 हजार 955 वोटर है। जिसमें पुरुष मतदाता 1 लाख 16 हजार 33 और महिला मतदाता 1 लाख 21 हजार 896 है। वहीं, यहां 265 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें से करीब 213 मतदान केंद्र ऐसे है, जहां महिला मतदाताओं की संख्या पुरुष मतदाताओं की अपेक्षा काफी ज्यादा है।