1 मार्च से होंगे 5 बड़े बदलाव, जानें आपके खर्चों पर सीधा असर !

नई दिल्ली। फरवरी का महीना खत्म होने को है और मार्च के महीने में कई नए नियम लागू होंगे। कुछ नियम आपकी बचत योजना को प्रभावित कर सकते हैं। एक मार्च से सोशल मीडिया, बैंक कर्ज, रसोई गैस सिलेंडर समेत अन्य चीजों में बड़े बदलाव की संभावना है। इसके साथ ही भारतीय रेलवे के शेड्यूल में भी बदलाव किया गया है। आइए जानें कि मार्च में कौन से नए नियम लागू होंगे और ये आपके मासिक खर्चों को कैसे प्रभावित कर सकते हैं।
बैंक कर्ज महंगा होगा
रिजर्व बैंक ने हाल ही में रेपो रेट में बढ़ोतरी की है। इसके बाद से कई बैंकों ने अपनी एमसीएलआर दरों में बढ़ोतरी की है। इसका सीधा असर लोन और ईएमआई पर पड़ेगा। ईएमआई का बोझ और कर्ज की बढ़ती ब्याज दरें आम आदमी को परेशान कर सकती हैं।
एलपीजी और सीएनजी के दाम बढ़ाए गए हैं
एलपीजी, सीएनजी और पीएनजी के गैस रेट हर महीने की शुरुआत में तय होते हैं। हालांकि पिछली बार रसोई गैस सिलेंडर के दाम में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई थी, लेकिन इस साल त्योहार के मौके पर कीमत में इजाफा होने की संभावना है.
ट्रेन के शेड्यूल में बदलाव
गर्मी आते ही भारतीय रेलवे ट्रेनों के शेड्यूल में कुछ बदलाव कर सकता है। सूची मार्च में सार्वजनिक की जा सकती है। मीडिया सूत्रों के मुताबिक 1 मार्च से 5 हजार मालगाड़ियों और हजारों पैसेंजर ट्रेनों के शेड्यूल में बदलाव किया जा सकता है.
बैंक अवकाश
मार्च में होली और नवरात्रि समेत 12 दिन बैंक बंद रहेंगे। इसमें साप्ताहिक बैंक अवकाश भी शामिल है।
सोशल मीडिया नियम और शर्तों में परिवर्तन
भारत सरकार ने हाल ही में आईटी नियमों में संशोधन किया है। अब ट्विटर, फेसबुक, यूट्यूब और इंस्टाग्राम जैसी सोशल मीडिया साइट्स को नए भारतीय नियमों का पालन करना होगा। नई नीति धार्मिक भावनाओं को भड़काने वाले पोस्ट के लिए लागू होगी। मार्च में नया नियम लागू हो सकता है। गलत पोस्ट करने पर यूजर्स पर जुर्माना भी लगाया जा सकता है।