Blast Big Breaking : होली उत्साह के बीच फिर एक बड़ी खबर… IED ब्लास्ट में ग्रामीण की मौके पर ही मौत

Blast Big Breaking : होली उत्साह के बीच फिर एक बड़ी खबर… IED ब्लास्ट में ग्रामीण की मौके पर ही मौत

कांकेर, 8 मार्च। Blast Big Breaking : होली के उत्साह के बीच कांकेर में एक मातम की खबर आई है। IED की चपेट में आकर एक ग्रामीण की मौत हो गई। घटना मुरागांव और भैंसागांव के बीच की बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक नक्सलियों ने जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए इस IED को प्लांट किया था, जिन रास्तों पर आईडी को लगाया गया था उसी रास्ते से एक ग्रामीण गुजर रहा था, जो उसकी चपेट में आ गया। लिहाजा ग्रामीण की मौके पर ही मौत हो गई।

धमतरी में भी होली के पहले नक्सलियों ने खूनी खेल खेला था। खल्लारी थाना क्षेत्र के चमेंदा गांव में एक युवक की गला रेत कर हत्या कर दी गई। युवक का नाम नारद मरकाम बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस अभी तक इसे नक्सली वारदात बताने से बच रही है, लेकिन ग्रामीणों का कहना है कि नक्सली नारद के घर पहुंचे थे और इसी दौरान (Blast Big Breaking) उन्होंने कुछ दूर ले जाकर उसकी गला रेत कर हत्या कर दी।