CGPSC 2025 प्री परीक्षा का रिजल्ट जारी, 3921 अभ्यर्थी मेंस के लिए चयनित

CGPSC 2025 प्री परीक्षा का रिजल्ट जारी, 3921 अभ्यर्थी मेंस के लिए चयनित

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने राज्य सेवा परीक्षा 2025 प्रीलिम्स का रिजल्ट जारी कर दिया है। 3921 उम्मीदवार सफल हुए हैं और अब 16 से 19 मई के बीच मेंस परीक्षा में शामिल होंगे।

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने राज्य सेवा परीक्षा 2025 की प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। इस परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग पर जाकर अपना रिजल्ट आसानी से देख सकते हैं।

मेंस परीक्षा की तिथियां भी घोषित

जारी परिणाम के अनुसार, इस वर्ष कुल 3921 उम्मीदवारों ने प्रीलिम्स परीक्षा में सफलता हासिल की है। ये सभी अभ्यर्थी अब परीक्षा के अगले चरण यानी मुख्य परीक्षा (मेंस) में शामिल होंगे। आयोग द्वारा मेंस परीक्षा की तिथियां भी घोषित कर दी गई हैं, जिसके मुताबिक यह परीक्षा 16 मई से 19 मई 2025 के बीच आयोजित की जाएगी। आयोग ने रिजल्ट को पीडीएफ फॉर्मेट में अपनी वेबसाइट पर अपलोड किया है, जिसमें चयनित अभ्यर्थियों के रोल नंबर, जन्मतिथि, श्रेणी (कैटेगरी) और कटऑफ अंक जैसी महत्वपूर्ण जानकारियां शामिल हैं।

मेंस परीक्षा की तैयारी का समय शुरू

उम्मीदवार इस पीडीएफ को डाउनलोड कर उसमें अपना रोल नंबर सर्च करके अपनी पात्रता की पुष्टि कर सकते हैं। इस परिणाम के साथ ही सफल अभ्यर्थियों के लिए मेंस परीक्षा की तैयारी का समय शुरू हो गया है। अब उन्हें विषयवार गहन अध्ययन, लेखन अभ्यास और समय प्रबंधन पर विशेष ध्यान देना होगा, ताकि वे अगले चरण में भी बेहतर प्रदर्शन कर सकें। वहीं, जो अभ्यर्थी इस बार सफल नहीं हो पाए, उनके लिए यह अनुभव भविष्य की तैयारी को और मजबूत बनाने में सहायक साबित हो सकता है।

CGPSC ने जारी किया परीक्षा शुल्क वापसी लिंक

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा अधीक्षक (बाल देखरेख संस्था) की लिखित परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थियों का परीक्षा शुल्क वापस किया जाएगा। इसके लिए ङ्क्षलक जारी कर दिया गया है जो 22 मार्च तक प्रभावी रहेगा। परीक्षा का आयोजन 18 जनवरी को किया गया था। जारी सूचना में कहा गया है कि छत्तीसगढ़ राज्य के स्थानीय निवासी ऐसे अभ्यर्थी जो परीक्षा में उपस्थित हुए हैं, उन्हें परीक्षा शुल्क वापस किया जाएगा।

शुल्क वापसी का लिंक अभ्यर्थियों को उनके सीजीपीएससी अकाउंट में लॉगिन के बाद डैशबोर्ड में उपलब्ध होगा। लिंक को क्लिक करने पर अभ्यर्थी को अपने बैंक खाते की जानकारी प्रविष्ट करनी होगी। अभ्यर्थियों को शुल्क वापसी की सुविधा महत्वपूर्ण सूचना आयोग की वेबसाइट में अपलोड होने के 10 दिन तक उपलब्ध कराई जाएगी।

परीक्षा फीस की पहली बार कोई लिंक जारी

इस दौरान सीजीपीएससी और सीजी व्यापम की ओर से भी 30 से ज्यादा परीक्षाएं आयोजित की गई हैं। इसमें ज्यादातर के रिजल्ट भी घोषित हो गए हैं। पत्रिका के द्वारा सीजीपीएससी के सेक्रेटरी के पास फीस मुद्दा रखने के बाद ही उन्होंने बुधवार को ही फीस वापसी को लेकर एक सूचना भी जारी की है।