अमरनाथ यात्रा का पहला जत्था आज जम्मू से होगा रवाना, कल से यात्रा की होगी शुरुआत

नईदिल्ली (ए)। अमरनाथ यात्रा पर आने वाले बाबा बर्फानी के भक्तों के लिए जम्मू तैयार है। मंदिरों का शहर जम्मू यात्रियों के स्वागत के लिए तैयार है। आज आधार शिविर भगवती नगर जम्मू से पहला जत्था बालटाल और पहलगाम के लिए रवाना होगा। कल से यात्रा शुरू होगी। इससे पहले जम्मू के सरस्वती धाम में बुधवार से तत्काल रजिस्ट्रेशन के लिए टोकन जारी होना शुरू हो गए हैं। पंजीकरण कराने भोले के भक्त पहुंच रहे हैं। अमरनाथ यात्रा के तीर्थयात्रियों के पहले जत्थे को आज जम्मू-कश्मीर के एलजी मनोज सिन्हा जम्मू में अमरनाथ यात्रा आधार शिविर से हरी झंडी दिखाएंगे।