आतंकवाद के खिलाफ बजरंग दल का बम से प्रतिरोध: दुर्ग में आतंक के पुतले को विस्फोटक तरीके से जलाया
दिल्ली बम धमाके के विरोध में शहीद चौक पर प्रदर्शन, शहीदों को मौन रखकर श्रद्धांजलि — कार्यकर्ताओं ने आतंकवाद और पाकिस्तान के खिलाफ जताया आक्रोश
दिल्ली लाल किला के पास हुए बम धमाके से उपजे आक्रोश के बीच छत्तीसगढ़ बजरंग दल ने बुधवार शाम दुर्ग के शहीद चौक पर आतंकवाद के प्रतीक पुतले को बम से जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने मौन रखकर मृतकों को श्रद्धांजलि दी और पाकिस्तान एवं आतंकवाद के खिलाफ नारेबाजी करते हुए देश में सक्रिय जिहादी तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
दुर्ग। दिल्ली लाल किला के समीप हुए बम धमाके के विरोध में छत्तीसगढ़ बजरंग दल ने बुधवार शाम 4 बजे दुर्ग के शहीद चौक पर आतंकवाद के पुतले को बम से जलाकर प्रतीकात्मक विरोध प्रदर्शन किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने मौन रखकर धमाके में जान गंवाने वाले निर्दोष नागरिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम प्रदेश सहसंयोजक रवि निगम के मार्गदर्शन में तथा जिला मंत्री इंद्रजीत गोस्वामी और जिला उपाध्यक्ष प्रिंस राजपूत के नेतृत्व में संपन्न हुआ। बड़ी संख्या में जुटे कार्यकर्ताओं ने आतंकवाद और पाकिस्तान के खिलाफ जोरदार नारे लगाते हुए देशविरोधी ताकतों के प्रति अपना आक्रोश व्यक्त किया।
प्रांत सहसंयोजक रवि निगम ने कहा कि –
> “कायर आतंकवादी हिंदू समाज को डराने की भूल कर रहे हैं। पूरा समाज अपनी सरकार और सेना के साथ मजबूती से खड़ा है। बॉर्डर पर भारत की सेना की ताकत से बौखलाए ये जिहादी आतंकी अब देश के भीतर हमारे ही बीच रहकर हमारे खिलाफ साजिशें रच रहे हैं। हमारी एजेंसियों की सतर्कता से अधिकांश बारूद जब्त कर लिया गया, लेकिन इसके बाद भी बौखलाए आतंकियों ने यह कायराना कृत्य किया है।”
उन्होंने आगे कहा कि हाल ही में पकड़े गए कई जिहादी डॉक्टरों और प्रोफेसरों ने कॉलेजों में बम बनाने जैसी खतरनाक गतिविधियों को अंजाम दिया है। गुजरात एटीएस द्वारा कुछ दिन पहले गिरफ्तार तीन जिहादी डॉक्टरों के पास से जहर और संदिग्ध दवाएं बरामद की गईं, जो कथित रूप से हिंदू समाज को नुकसान पहुंचाने की साजिश से जुड़ी थीं।
रवि निगम ने हिंदू समाज से आह्वान किया कि –
> “देश के अंदर चल रहे इस आतंकवाद को समाप्त करने के लिए हर हिंदू को हिंदू से ही व्यापार करना चाहिए। जो धन हम इन जिहादी तत्वों तक पहुंचा रहे हैं, उसी का उपयोग वे बम और जहर बनाने में करते हैं।”
इस विरोध कार्यक्रम में प्रांत सहसंयोजक अजय सेन, जिला अध्यक्ष रवि भारती, उपाध्यक्ष कमल साव, संगठन प्रभारी ईश्वर गुप्ता, जिला संयोजक पुष्पराज, सुरक्षा प्रमुख मनोज साहू, संपर्क प्रमुख नंदन ओझा, शहर उपाध्यक्ष अंकित झा, सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
शहीद चौक पर गूंजते नारों और बम से जलाए गए आतंक के पुतले के साथ प्रदर्शन का समापन देश की एकता, अखंडता और आतंकवाद के खिलाफ संकल्प के साथ हुआ।
suntimes 