“एक मुट्ठी दान प्रभु श्रीराम के नाम” अभियान शुरु.....श्रीराम की शोभायात्रा में दिखेंगे 1100 से अधिक ध्वज वाहक...

“एक मुट्ठी दान प्रभु श्रीराम के नाम” अभियान शुरु.....श्रीराम की शोभायात्रा में दिखेंगे 1100 से अधिक ध्वज वाहक...

श्रीराम जन्मोत्सव समिति ने श्रीराम नवमी के पावन अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकालने के लिए तैयारी शुरू कर दी है। समिति के द्वारा हर शाल शोभायात्रा में शामिल होने वाले ध्वजवाहकों के सम्मान का कार्यक्रम आयोजित किया गया। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पाण्डेय ने इस सभी का सम्मान करते हुए “एक मुट्ठी दान प्रभु श्रीराम के नाम” अभियान की शुरूआत की।

श्रीराम जन्मोत्सव समिति भिलाई पिछले 38 सालों से लगातार श्रीराम नवमी के पावन अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकालती आ रही है। इस बार भी उनके द्वारा यह शोभायात्रा निकाली जाएगी। कार्यक्रम को सफल बनाने केलिए श्रीराम नवमी उत्सव के 39वें वर्ष के अवसर पर गुंडिचा मण्डप सेक्टर 10 में रिवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस आयोजन में 1100 से अधिक ध्वजवाहकों और झांकी प्रमुखों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समिति के संरक्षक व पूर्व केबिनेट मंत्री प्रेमप्रकाश पाण्डेय रहे। उन्होंने सभी ध्वजवाहकों का अभिनंदन-स्वागत किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री पाण्डेय ने कहा कि सभी ध्वजवाहक बधाई के पात्र हैं, जिन्होंने 4 दशकों की इस विशाल यात्रा में श्रीराम के जयघोष के साथ भगवा ध्वज को सदैव ऊंचा रखा है। उन्होंने कहा कि 38 वर्षों से श्रीराम जन्मोत्सव समिति लगातार शोभायात्रा निकाल रही है। इस शोभायात्रा में आज 1100 से अधिक मंदिरों, पूजा स्थलों से ध्वजवाहक भगवा ध्वज के साथ शोभायात्रा निकालते हैं। ये सभी ध्वजवाहक श्रीराम के जयघोष के साथ दशकों से भगवा ध्वज को ऊंचा रखे हुए हैं। विषम परिस्थितियों में भी कभी भी इन रामभक्तों के पांव नहीं थमें। आज रामभक्तों की एक विशाल सेना खड़ी हुई है, जो चार दशकों की सक्रियता का परिणाम है।

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष पाण्डेय ने कहा कि राम जोड़ने का नाम है। राम का नाम पत्थर पर लिखकर समुद्र में पत्थर से पत्थर जोड़ करके एक विशाल पुल बनाया गया था। जो राम का नाम लेता है वह तोड़ने वाला हो ही नहीं सकता। हम लोग की कोशिश रहेगी कि जिस समाज, जिस सनातन धर्म में हमारा जन्म हुआ है, हमारा इस समाज से, इस भारतवर्ष के लिए, इस समाज के लिए जो हमारा कर्तव्य है, हम खुद भी करें और आने वाली पीढ़ियों को भी उससे धीरे धीरे जोड़ते जाएं।

बड़ी संख्या में मौजूद रहे राम भक्त

प्रेम प्रकाश पाण्डेय ने इस कार्यक्रम के साथ ही समिति के माध्यम से “एक मुट्ठी दान- प्रभु श्रीराम के नाम” अभियान की शुरूआत सेक्टर 10 से की। इस दौरान उन्होंने यहां के लोगों से घर घर जाकर भागवान राम के नाम का दान प्राप्त किया। यह अभियान 15 अप्रैल तक लगातार चलाया जाएगा। इसमें समस्त भिलाईवासियों से इस पुण्य अभियान में सहभागी बनने आह्वान किया गया है। पिछले साल भिलाईवासियों ने 100 क्विंटल से अधिक अनाज दान किया था।

कार्यक्रम में श्रीराम जन्मोत्सव समिति युवा विंग के अध्यक्ष मनीष पाण्डेय ने कहा कि समिति की इन 4 दशकों की यात्रा, भव्य कार्यक्रमों, एकजुटता और समाज के लिए किये गये कार्यों का श्रेय यदि किसी को जाता है तो वो यहां उपस्थित रामभक्तों को जाता है। जिस राममंदिर के निर्माण के उद्देश्य से समिति की नींव रखी गई थी वह उद्देश्य तो पूर्ण हो गया किंतु हमारा दायित्व अभी खत्म नहीं हुआ है। हमें अभी भी निरंतर कार्य करना है, जो सनातन विरोधी हैं, जो राम विरोधी हैं जो लोगों को बांटने का कार्य कर रहे हैं उनके विरूद्ध हमारी लड़ाई जारी रहेगी।