एटीएम में डकैती करने की योजना बनाते आदतन एवं शातिर 11 आरोपी गिरफ्तार: पिस्टल, देशी कट्टा, जिंदा कारतूस, तलवार आदि जप्त

बिलासपुर। पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह द्वारा लगातार आदतन एवं हथियारबंद अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये थे जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर उमेश कश्यप एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एसीसीयू अनुज कुमार, द्वारा एसीसीयू बिलासपुर व थाना सिविल लाईन की टीम को उक्त निर्देश के संबंध में तस्दीक एवं कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया था।
टीम द्वारा लगातार मिनी बस्ती जतिया तालाब एवं आसपास के क्षेत्र में नजर रखी गई थी। दिनाँक 23/08/2024 को मुखबीर से सूचना मिली कि मिनीबस्ती जरहाभाठा निवासी स्वराज कुर्रे व अन्य जतिया तालाब सुलभ के पास बैठे है पिस्टल देशी कट्टा एवं धारदार हथियार रखे है एवं गंभीर घटना घटित करने के फिराक में है। सूचना के संबंध में पुलिस अधीक्षक को अवगत कराया गया। पुलिस अधीक्षक से आदेश प्राप्त कर एसीसीयू टीम एवं थाना सिविल लाईन की संयुक्त टीम बनाकर आवश्यक दिशा निर्देश मिनीबस्ती जरहाभाठा जतिया तालाब सुलभ के आसपास के क्षेत्र को सावधानी पूर्वक चारो तरफ से घेराबंदी करते हुए मौके पर दबिश दी गई।
तभी पुलिस को देखकर आरोपीगण भागने लगे जिन्हे दौडाकर साावधानी पूर्वक पकड़कर पूछताछ किया गया, पूछताछ पर स्वराज कुर्रे द्वारा बताया गया कि पिस्टल एवं कारतूस को धीरेन्द्र सिंह तोमर निवासी अवधपुरी भोपाल मप्र से खरीदना तथा अपने ससुराल घर में छिपाकर रखना बताया एवं अन्य आरोपी मोनू उर्फ पृथ्वी राज ठाकुर, भोलू उर्फ सुमित जायसवाल व विजय कुमार तोमर से पूछताछ पर उनके द्वारा भी धीरेन्द्र सिंह तोमर निवासी अवधपुरी भोपाल मप्र से हथियार खरीदना बताये।
स्वराज कुर्रे अपने अन्य साथी राज उर्फ बडे सिदार, मनोज कोसले, दिलीप बंजारे, विकास उर्फ विक्की बंजारे, सुभाश कुर्रे, रितेश उर्फ चिटू अग्रवाल, अश्वनी उर्फ राजा रात्रे के साथ मिलकर नेहरु चौक एटीएम में डकैती करने की योजना बनाने की बात बताये।
सभी के मेमोरेण्डम के आधार पर आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है एवं उनसे 01 नग पिस्टल 02 नग मैगजीन, 09 नग जिन्दा कारतूस 06 नग देशी कट्टा, 02 नग मैगजीन, 10 नग जिंदा कारतूस, 01 नग तलवार, 01 नग चाकू, 02 नग फरसा, 10 नग मोबाईल, 01 मारूति वेगनआर कार को जप्त किया गया।
नाम गिरफ्तार आरोपी:-
01. स्वराज कुर्रे उर्फ कांदा पिता छन्नू कुर्रे उम्र 19 वर्ष निवासी मिनी बस्ती जरहाभाठा थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर छग।
02. राज उर्फ बडे सिदार पिता वासुदेव उम्र 39 वर्ष सिदार निवासी मिनी बस्ती जरहाभाठा थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर छग।
03. मनोज कोशले उर्फ महराज कोशले पिता भुखउ कोशले उम्र 42 वर्ष निवासी मिनी बस्ती जरहाभाठा थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर छग।
04. दिलीप बंजारे पिता कृष्णा बंजारे उम्र 36 वर्ष निवासी मिनी बस्ती जरहाभाठा थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर छग।
05. विकास उर्फ विक्की बंजारे पिता कृष्णा बंजारे उम्र 24 वर्ष निवासी मिनी बस्ती जरहाभाठा थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर छग।
06. सुभाष कुर्रे उर्फ उडिया पिता छन्नू कुर्रे उम्र 22 वर्ष निवासी मिनी बस्ती जरहाभाठा थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर छग।
07. रितेश उर्फ चिन्टू अग्रवाल पिता धनष्याम उम्र 28 वर्ष निवासी कम्पनी गार्डन के सामने मस्जिद गली थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर छग।
08. अश्वनी रात्रे उर्फ राजा पिता सतीश रात्रे उम्र 25 वर्ष निवासी शिवनाथ मार्ग जरहाभाठा थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर छग।
09. विजय कुमार तौमर पिता बुधसिंह तौमर उम्र 62 वर्ष निवासी नगोड़ सतना मप्र।
10. मोनू उर्फ पृथ्वी राज ठाकुर पिता प्रमोद सिंह उम्र 27 वर्ष निवासी नया बस स्टैण्ड तिफरा थाना सिरगिट्टी जिला बिलासपुर छग।
11. सुमित जायसवाल उर्फ भोलू पिता मुन्ना जायसवाल उम्र 34 वर्ष निवासी जबड़ापारा सरकण्डा थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर छग।
बरामद संपत्ति:- 01 नग पिस्टल, 06 नग देशी कट्टा, 02 नग मैगजीन, 10 नग जिंदा कारतूस, 01 नग तलवार, 01 नग चाकू, 02 नग फरसा, 10 नग मोबाईल और 01 मारूति वेगनआर कार जप्त किया गया।
थाना सिविल लाईन: बिलासपुर (छ.ग.) अप. क्र 774/24 धारा 310(4)(5) बीएनस 25, 27 आम्र्स एक्ट