केएल राहुल के पास इतिहास रचने का मौका, मात्र 13 रन बनाते ही तोड़ देंगे एमएस धोनी का ये बड़ा रिकॉर्ड

केएल राहुल के पास इतिहास रचने का मौका, मात्र 13 रन बनाते ही तोड़ देंगे एमएस धोनी का ये बड़ा रिकॉर्ड

केएल राहुल अगर पंजाब किंग के खिलाफ इस मुक़ाबले में 13 रन बना लेते हैं तो वे चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को पछाड़ते हुए आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में छठे नंबर पर पहुंच जाएंगे।

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का 35वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स (DC) और पिछले सीजन की उप-विजेता पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच खेला जाएगा। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मैच में दिल्ली के विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल एक बड़ा कीर्तिमान अपने नाम कर सकते हैं।

राहुल बनाएंगे ये बड़ा रिकॉर्ड

केएल राहुल अगर पंजाब किंग के खिलाफ इस मुक़ाबले में 13 रन बना लेते हैं तो वे चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को पछाड़ते हुए आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में छठे नंबर पर पहुंच जाएंगे।

धोनी से आगे निकलने की दहलीज पर

राहुल ने आईपीएल में अब तक 151 मैचों की 142 पारियों में 45.61 की शानदार औसत से 5427 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 136.98 का रहा है। राहुल ने आईपीएल में 42 अर्धशतक और पांच शतक भी जड़े हैं। वहीं एमएस धोनी ने अब तक 278 मैचों की 242 पारियों में 38.3 की औसत से 5439 रन बना चुके हैं। धोनी का स्ट्राइक रेट 137.46 का है। उन्होंने 24 अर्धशतक जड़े हैं।

राहुल बेहतरीन फॉर्म में

इस सीजन धोनी ने अब तक एक भी मुकाबला नहीं खेला है। वहीं राहुल बेहतरीन फॉर्म में हैं। राहुल इस सीजन के छह मैचों में 34.17 की औसत से 205 रन बना चुके हैं। उनका स्ट्राइक रेट 166.66 का है। वे अब तक 2 अर्धशतक लगा चुके हैं। इस सीजन वे बेहद आक्रामक नज़र आ रहे हैं और हर 2.6 गेंद पर बाउंड्री लगा रहे हैं।

आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़

रैंक खिलाड़ी कुल रन मैच शतक अर्धशतक

1 विराट कोहली 8,908 273 8 65

2 रोहित शर्मा 7,183 276 2 48

3 शिखर धवन 6,769 222 2 51

4 डेविड वॉर्नर 6,565 184 4 62

5 सुरेश रैना 5,528 205 1 39

6 एमएस धोनी 5,439 278 0 24

7 केएल राहुल 5,427 151 5 42

8 अजिंक्य रहाणे 5,184 205 2 34

9 एबी डिविलियर्स 5,162 184 3 40

10 सूर्यकुमार यादव 4,432 172 2 30

इससे पहले विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर आईपीएल में सबसे ज्यादा 50 से ज्यादा का स्कोर बनाने के मामले में राहुल ने एमएस धोनी को पीछे छोड़ा था। धोनी ने आईपीएल में 24 अर्धशतक लगाए हैं। राहुल ने आईपीएल में अबतक 42 अर्धशतक लगाए हैं और इनमें से 31 अर्धशतक उन्होंने बतौर विकेट कीपर लगाए हैं।