गणपति का स्वर्ण श्रृंगार:35 लाख से ज्यादा का सोने का मुकुट सिर पर रखकर पैदल चले जामवाल, साय और बृजमोहन

रायपुर के श्री बजरंग नवयुवक मित्र मंडल गणेशोत्सव समिति ने गणपति का स्वर्ण श्रृंगार किया है। उन्होंने सोने का मुकुट पहनाया गया है। स्वर्ण रत्न जड़ित मुकुट की शोभा यात्रा निकाली गई। इसमें भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री माननीय अजय जामवाल , प्रदेश संगठन महामंत्री माननीय पवन साय ,पूर्व मंत्री विधायक बृजमोहन अग्रवाल शामिल हुए। इन नेताओं ने सिर पर मुकुट लेकर शोभायात्रा में पैदल यात्रा की और गणपति पंडाल में पहुंचे.
किसी सार्वजनिक गणेशोत्सव में ये अपने आप में छत्तीसगढ़ का पहला ऐसा आयोजन होता है जहां भगवान गणेश की प्रतिमा को सोने का मुकुट पहनाया जाता है। साल 2018 से ये अनूठी रस्म अदा की जा रही है। भगवान को आधे किलो से अधिक, करीब 700 ग्राम के सोने का मुकुट पहनाया जाता है। जिसकी बाजार में कीमत 35 लाख से अधिक है। समिति के केदारनाथ गुप्ता ने बताया कि इस बार गोलबाजार स्थित पंडाल में सुदामा चरित्र,राधा रानी को मेंहदी लगाते कृष्ण जी,मीरा जी को दर्शन देते कृष्ण जी की पूरी झांकी बनाई गई है। लोगों की नजरें इन प्रतिमाओं पर अटक जाती है। वो यहां आकर भगवान के रूप को निहारते हैं। हर रोज शाम को यहां बड़ी तादाद में लोग पहुंच रहे हैं।