छत्तीसगढ़ में 2 दिन बाद और गिरेगा पारा:अंबिकापुर में तापमान 6.2 डिग्री, रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर में भी लुढ़का

छत्तीसगढ़ में 2 दिन बाद और गिरेगा पारा:अंबिकापुर में तापमान 6.2 डिग्री, रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर में भी लुढ़का

छत्तीसगढ़ में लगातार ठंड बढ़ रही है। रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग समेत प्रदेश के बाकी जिलों में भी रात का पारा लुढ़क गया है। सबसे ज्यादा असर सरगुजा संभाग के जिलों में है। शनिवार को सबसे कम तापमान अंबिकापुर में 6.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। बलरामपुर में 6.8 डिग्री और जशपुर में 7.4 डिग्री तापमान रहा।

मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा के मुताबिक प्रदेश में रविवार को मौसम शुष्क रहेगा। पश्चिमी विक्षोभ के कारण नमी बढ़ सकती है। हालांकि तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। चंद्रा ने बताया कि एक पश्चिमी विक्षोभ, द्रोणिका के रूप में पश्चिम से आ रहा है, जो 5.8 किलोमीटर पर 65 डिग्री पूर्व और 28 डिग्री उत्तर में स्थित है। 

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 2 दिनों तक न्यूनतम तापमान में खास बदलाव की संभावना नहीं है। बुधवार से प्रदेश में दिन के तापमान में 2 से 3 डिग्री गिरावट के आसार है। आज प्रदेश का मौसम शुष्क रहने की संभावना है। रायपुर में आज अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है।