दुर्ग रेंज के 9 निरीक्षक बने उप पुलिस अधीक्षक, IG ने पीपिंग सेरेमनी में लगाए स्टार

32 बंगला भिलाई में हुआ गरिमामयी आयोजन, IG राम गोपाल गर्ग और SSP विजय अग्रवाल ने नवपदोन्नत अफसरों को पहनाया स्टार और दी शुभकामनाएं

दुर्ग रेंज के लिए 11 जून 2025 एक गर्व का दिन रहा, जब 9 पुलिस निरीक्षकों को उप पुलिस अधीक्षक पद पर पदोन्नत किया गया। इस विशेष मौके पर भिलाई स्थित IG कार्यालय में "पीपिंग सेरेमनी" का आयोजन हुआ, जहां IG राम गोपाल गर्ग और SSP विजय अग्रवाल ने सभी नवपदोन्नत अधिकारियों को स्टार लगाकर उनका सम्मान किया।

भिलाई। बुधवार, 11 जून को दुर्ग रेंज के 9 निरीक्षकों की उप पुलिस अधीक्षक (DSP) के रूप में पदोन्नति के उपलक्ष्य में पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय (32 बंगला, भिलाई) में "पीपिंग सेरेमनी" का आयोजन किया गया। यह समारोह छत्तीसगढ़ शासन द्वारा अनुमोदित पदोन्नति आदेशों के क्रियान्वयन के रूप में आयोजित हुआ।

इस गरिमामयी आयोजन में पुलिस महानिरीक्षक श्री राम गोपाल गर्ग (भा.पु.से.) एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग श्री विजय अग्रवाल (भा.पु.से.) ने सभी नवपदोन्नत DSP अधिकारियों को वर्दी पर स्टार लगाकर, केप पहनाकर सम्मानित किया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

पदोन्नत निरीक्षक इस प्रकार हैं:

  • श्री तुल सिंह पट्टावी (बालोद)
  • श्री लक्ष्मी प्रसाद जायसवाल (बालोद)
  • श्रीमती संतोषी ग्रेस (बेमेतरा)
  • श्री यशकरणदीप ध्रुव (दुर्ग)
  • श्रीमती ममता अली शर्मा (दुर्ग)
  • श्री विपीन रंगारी (दुर्ग)
  • श्रीमती नवी मोनिका पाण्डेय (दुर्ग)
  • श्री कुंज बिहारी नागे (दुर्ग)
  • श्री एम्ब्रोस कुजूर (दुर्ग)

इस अवसर पर उपस्थित अन्य अधिकारियों में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुखनंदन राठौर, DSP श्री चंद्रप्रकाश तिवारी (लाइन), DSP श्री पनिक राम कुजूर (पुमनि कार्यालय), रक्षित निरीक्षक श्री नीलकंठ वर्मा, पुलिस PRO प्रशांत कुमार शुक्ला और फोटोग्राफर शेख मोहम्मद शामिल थे। इस समारोह ने न केवल नवपदोन्नत अधिकारियों के मनोबल को ऊँचाई दी, बल्कि दुर्ग रेंज की कर्मठता और संगठनात्मक उत्कृष्टता को भी दर्शाया।