नारी गारंटी योजना कांग्रेस के लिए गेमचेंजर....दीपक बैज बोले-हम महिलाओं को आश्वस्त करने फॉर्म भराएंगे....

नारी गारंटी योजना कांग्रेस के लिए गेमचेंजर....दीपक बैज बोले-हम महिलाओं को आश्वस्त करने फॉर्म भराएंगे....

छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी के प्रदेशाध्यक्ष दीपक बैज ने नारी गारंटी योजना योजना के लिए महिलाओं से फॉर्म जमा करवाने को गेम चेंजर बताया है। बैज ने कहा नारी गारंटी योजना कांग्रेस के लिए गेमचेंजर साबित होगी। हम महिलाओं को आश्वस्त करने फॉर्म भराएंगे।

बैज ने कहा एक लाख रुपए सालाना देने का कांग्रेस पार्टी ने वादा है। कल की बैठक में प्रमुख रूप से इस विषय पर चर्चा हुई है। इसका असर भी लोकसभा चुनाव में देखने को मिलेगा।

दरअसल, लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी बड़ा दांव खेलने जा रही है। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सभी 11 लोकसभा क्षेत्रों में महिलाओं से नारी न्याय गारंटी के फॉर्म भरवाएगी। कांग्रेस ने इस योजना के तहत महिलाओं को एक लाख रुपए सालाना देने का वादा किया है।

छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट ने शुक्रवार को रायपुर स्थित राजीव भवन में विभाग प्रमुखों और कार्यकर्ताओं की बैठक ली। लोकसभा में मिलकर काम करने की अपील की है। लेटर बम और आरोप प्रत्यारोप के बीच रूठों को मनाने सीनियर नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है। घर-घर जाकर रूठे नेताओं को मनाया जाएगा। साथ ही पायलट ने कार्यकर्ताओं को पसंद का प्रचारक देने की भी बात कही है। 

चुनाव से पहले रुठे कार्यकर्ताओं को मनाएगी कांग्रेस पार्टी को लेकर बैज ने कहा कोई कार्यकर्ता किसी प्रत्याशी से नाराज है, तो उनके पास जाएंगे। कार्यकर्ता ही हमारी सबसे बड़ी ताकत हैं।उनके दम पर ही हमको चुनाव लड़ना है। कार्यकर्ताओं के पास जाएंगे, सभी मिलकर चुनाव लड़ेंगे।

बस्तर से चुनाव लड़ने को लेकर बैज ने कहा कवासी लखमा हमारे बहुत वरिष्ठ नेता हैं, हम उनके साथ हैं। बस्तर से जिसे भी मौका मिले, हम सब मिलकर लड़ेंगे। नामांकन के लिए समय कम है, होली के पहले नाम आ जाएगा। पार्टी का जो भी प्रत्याशी होगा नामांकन भर कर आऊंगा।

आचार-संहिता लगने से अब तक 3 करोड़ के सामान जब्त होने को लेकर दीपक बैज बोले यहां BJP सरकार, सोच सकते हैं कौन बांट रहा है। कांग्रेस और दूसरी पार्टियों के अकाउंट फ्रीज किए जा रहे हैं।BJP का भी अकाउंट फ्रीज करना चाहिए। इलेक्टोरल बांड को लेकर तो BJP की मान्यता रद्द होनी चाहिए।