पावरलिफ्टिंग के दिग्गजों का दुर्ग में जमावड़ा, पांच दिन तक चलेगा शक्ति प्रदर्शन
28 राज्यों के महिला-पुरुष खिलाड़ी प्रतियोगिता में ले रहे हिस्सा, छत्तीसगढ़ में पहली बार आयोजित हो रही राष्ट्रीय स्तर की चैंपियनशिप।
खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय मंच देने की दिशा में दुर्ग ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। शहर में आयोजित फेडरेशन कप एवं वेस्टर्न इंडिया पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में देश के अलग-अलग राज्यों से पहुंचे खिलाड़ी अपनी ताकत और तकनीकी दक्षता का परिचय दे रहे हैं। इस आयोजन से दुर्ग को राष्ट्रीय खेल जगत में नई पहचान मिलने की उम्मीद है।
आयोजन के दौरान अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल जीवन में अनुशासन, मेहनत और आत्मविश्वास का महत्व सिखाते हैं। ऐसे आयोजन युवाओं को नशे और नकारात्मक गतिविधियों से दूर रखकर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करते हैं।
इस प्रतियोगिता की एक और खास उपलब्धि यह है कि यहां बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिल सकता है। अप्रैल 2027 में हांगकांग में प्रस्तावित एशिया पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप के लिए खिलाड़ियों के चयन का रास्ता भी इस प्रतियोगिता से खुलेगा।
suntimes 