पूर्व गृहमंत्री की पत्नी का अस्पताल में उपचार के दौरान हुआ निधन ....

पूर्व गृहमंत्री की पत्नी  का अस्पताल में उपचार के दौरान हुआ निधन ....

छत्तीसगढ़ के पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू की धर्मपत्नी कमला देवी साहू (72 साल) का निजी अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया। उन्होंने बीती देर रात 12 बजे अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार उनके गृहग्राम पाउवारा में होगा। कमला देवी के तीन पुत्र और एक पुत्री थी। उनके बड़े बेटे का नाम जितेंद्र साहू है, जो की कांग्रेस नेता हैं। उन्होंने बताया कि अंतिम संस्कार का कार्यक्रम सोमवार दोपहर दो बजे किया जाएगा।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जताया दुख

इसके साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी शोक जताया है। उन्होंने एक्स एकाउंट में लिखा है कि पूर्व गृहमंत्री व कांग्रेस नेता ताम्रध्वज साहू की धर्मपत्नी भाभी कमला देवी साहू के निधन का समाचार दुखद है। दुख की इस घड़ी में ईश्वर पूरे परिवार के यह आघात सहने की शक्ति प्रदान करे और उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे।

पूर्व उप मुख्यमंत्री ने भी जताया शोक

छत्तीसगढ़ के पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने भी निधन पर दुख जताते हुए लिखा कि छत्तीसगढ़ के पूर्व गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू जी की धर्मपत्नी कमला देवी साहू जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। इस कठिन समय में मेरी संवेदनाएं ताम्रध्वज जी समेत समस्त साहू परिवार के साथ हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें।