प्रकाश पर्व पर दुर्ग में उमड़ी श्रद्धा- अरुण वोरा ने किया नगर कीर्तन में शिरकत
गुरु नानक देव जी की शिक्षाएँ मानवता का उज्ज्वल दीप — सेवा और समरसता का दिया संदेश
दुर्ग। गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर रविवार को शहर में आयोजित नगर कीर्तन में भक्ति और आस्था का सागर उमड़ पड़ा। प्रदेश के वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व विधायक अरुण वोरा ने भी श्रद्धापूर्वक सहभागी होकर गुरु परंपरा के प्रति नमन किया और संगत के साथ सेवा कार्यों में भाग ल
दुर्ग। सिख पंथ के प्रथम गुरु और मानवता के प्रतीक श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर रविवार को दुर्ग शहर में नगर कीर्तन का भव्य आयोजन हुआ। शहर की सड़कों पर भक्तिरस से सराबोर वातावरण में श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में शामिल होकर गुरु वाणी का स्मरण किया।
इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं दुर्ग पूर्व के पूर्व विधायक अरुण वोरा नगर कीर्तन में शामिल हुए। उन्होंने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के समक्ष नमन कर आशीर्वाद प्राप्त किया तथा गुरु सेवा की परंपरा का पालन करते हुए संगत के साथ सेवा कार्यों में जुड़े।
वोरा ने गुरु नानक देव जी के जीवन-मूल्यों को याद करते हुए कहा कि उनका संदेश सत्य, करुणा और मानवता का शाश्वत प्रकाश है जो युगों तक लोगों को मार्गदर्शन देता रहेगा। उन्होंने कहा, “गुरु नानक देव जी ने बताया कि सबसे बड़ा धर्म मानवता है और सेवा से बढ़कर कोई साधना नहीं।”
उन्होंने आगे कहा कि आज भी गुरु नानक देव जी की वाणी समरसता, एकता और प्रेम का मार्ग दिखाती है। शहरभर में निकले नगर कीर्तन के दौरान श्रद्धा और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। संगत ने कीर्तन, सेवा और गुरु प्रेम की भावना के साथ शहर के विभिन्न मार्गों से भ्रमण कर इस पावन पर्व को गरिमा प्रदान की।
suntimes 