राजीव लोचन हॉस्पिटल में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन

दुर्ग। पुलगांव चौक दुर्ग से चार किलो मीटर की दुरी में गुण्डरदेही रोड में स्थित राजीव लोचन हॉस्पिटल चंदखुरी में दिनांक 15 दिसम्बर से एक माह तक निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा हैं।

चिकित्सालय प्रभारी डॉ. उन्नयन राज ने बताया कि शिविर में ऐसे मरीज जिन्हें शुगर, बी.पी., लीवर, किडनी, लकवा, साईटिका, माइग्रेशन, स्त्रीरोग, बांझपन, नस, पाचन संबंधी बीमारी, सिरोसिस, पाइल्स, फिस्टुला, हाइड्रोसिल या किसी भी प्रकार की शारीरिक समस्या है या लक्षण प्रतीत हो तो निःशुल्क चिकित्सा शिविर में आकर उचित परामर्श एवं मार्गदर्शन प्राप्त कर सकतें है।

चिकित्सालय में भर्ती योग्य मरीजों हेतु 60 शैय्या तथा सभी विभागों की ओ.पी.डी. की पूर्ण व्यवस्था है। डॉ. उन्नयन राज ने बताया कि चिकित्सालय परिसर में दवाई, पैथोलाजी, एक्सरे, फिजियोथैरेपी स्थापित है तथा मरीज एवं उनके सहायक के लिए भोजन हेतु केन्टीन की व्यवस्था है।

चिकित्सालय में अनुभवी चिकित्सको की सेवाएं 24 घंटे रहती है। शासकीय कर्मचारी एवं उनके आश्रितों के लिए मेडिकल रिम्बसमेंट (प्रतिपूर्ति अदायगी) की सुविधा है। उन्होंने अपील की इस निःशुल्क चिकित्सा शिविर का अवश्य लाभ उठाये।