राज्य में जब भी कांग्रेस की सरकार बनती है राजनीतिक हत्याओं का सिलसिला प्रारंभ हो जाता है इसके विरोध में आज चक्काजाम पूरे प्रदेश में किया जा रहा है - भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव

जांजगीर में नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने चक्का जाम का नेतृत्व किया। इस दौरान नारायण चंदेल जी ने कहा कि पूरा बस्तर खून से लथपथ है लोकतंत्र की हत्या की जा रही है व प्रजातंत्र का गला घोंटा जा रहा है और यह सब कांग्रेस शासन के संरक्षण में हो रहा है।

रायपुर। रामविचार नेताम के नेतृत्व में रामानुजगंज बस स्टैंड चौक, NH-43  को जाम किया गया । जिससे झारखंड, अम्बिकापुर, रामानुजगंज शहर, रिंग रोड मार्ग की आवा-जाही  पूर्ण रूप से बंद रहा । जांजगीर में नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने चक्का जाम का नेतृत्व किया। इस दौरान नारायण चंदेल जी ने कहा कि पूरा बस्तर खून से लथपथ है लोकतंत्र की हत्या की जा रही है व प्रजातंत्र का गला घोंटा जा रहा है और यह सब कांग्रेस शासन के संरक्षण में हो रहा है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री अरुण साव  बस्तर संभाग के भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की सुनियोजित तरीके से की गयी निर्मम हत्या एवं प्रदेश में बढ़ते अपराध और बिगड़ते हुए कानून  व्यवस्था के विरोध में आयोजित प्रदेश व्यापी चक्का जाम आंदोलन में सिमगा, शंकर नगर रायपुर और तेलीबांधा, रायपुर में सम्मिलित हुए। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विष्णु साय ने कुनकुरी में चक्का जाम का नेतृत्व किया।