राहुल गांधी का पुतला दहन, युवा मोर्चा ने जताया विरोध

प्रधानमंत्री व उनकी स्वर्गीय माता पर अभद्र टिप्पणी के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं की कार्रवाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी स्वर्गीय माता पर की गई अभद्र टिप्पणी को लेकर भाजपा का विरोध जारी है। इसी कड़ी में युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष जीत हेमचंद यादव के नेतृत्व में दुर्ग के पटेल चौक पर राहुल गांधी का पुतला दहन कर कड़ा विरोध दर्ज कराया।

दुर्ग। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी स्वर्गीय माता के खिलाफ अभद्र टिप्पणी को लेकर आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। विरोध स्वरूप युवा मोर्चा दुर्ग ने जिला अध्यक्ष जीत हेमचंद यादव के नेतृत्व में पटेल चौक पर राहुल गांधी का पुतला दहन किया।

इस दौरान बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत माता के प्रति अपमानजनक शब्दों का उपयोग करना बेहद शर्मनाक और निंदनीय है। युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष जीत हेमचंद यादव ने मांग की कि इस घटना के दोषियों पर शीघ्र और कड़ी कार्रवाई की जाए। पुतला दहन के दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाज़ी की और कांग्रेस नेतृत्व पर देश का अपमान करने का आरोप लगाया।